Posted inक्रिकेट, न्यूज

हारकर भी 140 करोड़ भारतीयों का दिल जीत ले गए अफगानिस्तानी कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी, कहा “भारत जैसा देश…

Hashmatullah Shahidi Post Match Team India
हारकर भी 140 करोड़ भारतीयों का दिल जीत ले गए अफगानिस्तानी कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी, कहा "भारत जैसा देश...
News on WhatsAppJoin Now

Hashmatullah Shahidi: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर में खेला गया. 6 जून को शुरू हुए इस टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम (Team India) ने 564 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी, इस दौरान भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल और ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने शतक जड़ा.

वहीं अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan National Cricket Team) 2 पारी मिलाकर सिर्फ 264 रन ही बना सकी और अफगानिस्तान की टीम को भारत के सामने 300 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद अफगानिस्तानी कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Hashmatullah Shahidi ने अपने बयान से जीता 140 करोड़ भारतीयों का दिल

भारत और अफगानिस्तान के बीच ये दूसरा टेस्ट मैच खेला गया. इससे पहले दोनों देशों के बीच 8 साल पहले 2018 में पहला टेस्ट मैच खेला गया था, जिसे भारतीय टीम ने अजिंक्य रहाणे के कप्तानी में सिर्फ 2 दिनों में ही जीत लिया था. वहीं दूसरा टेस्ट मैच 6 जून से 10 जून के बीच खेला जाना था, इस टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने 3 दिनों में अपने नाम किया.

भारतीय टीम से मिली हार के बाद अफगानिस्तान टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) ने भारतीय टीम की तारीफ़ की, वहीं अपने गेंदबाजों में अनुशासन की कमी बताते हुए कहा कि

“भारतीय टीम को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई हो. हमारे लिए मुश्किल मैच रहा. गेंदबाजी में हमारा अनुशासन ठीक नहीं रहा. उन्होंने (भारत) शुरुआत से ही सही खेल दिखाया.”

हशमतुल्लाह शाहिदी ने इन 2 खिलाड़ियों की किया तारीफ़

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) ने कहा कि उनकी टीम को सबसे ज्यादा कमी अनुभव की खली. भारत में मुश्किल हालात में उनके खिलाड़ियों में अनुभव की कमी की वजह से उन्हें इतने बड़े अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा. हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि

“असलियत यह है कि हमें इस फॉर्मेट का ज्यादा अनुभव नहीं है. मुझे लगता है कि हमने इस मुकाबले से काफी कुछ सीखा क्योंकि हमें यह फॉर्मेट खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिलता है. लेकिन सबको पता है कि भारत अपने हालात में बहुत मुश्किल टीम है. लेकिन हमें बहुत सबक मिले और उम्मीद है कि हम इनसे सीखेंगे और हमें दबाव में खेलने का अनुभव मिलेगा.”

वहीं अफगानिस्तानी कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) ने ओपनर बल्लेबाज सदीकुल्लाह अटल और तेज गेंदबाज सलीम की तारीफ़ करते हुए कहा कि

“सलीम पहले भी टीम का हिस्सा था लेकिन उसे दो दौरों पर बीच में ही चोट लग गई. मुझे लगता है कि उसने कमाल की वापसी की. मुझे उसके लिए बहुत खुशी है और बल्लेबाजी में रहमत ने पहली पारी में बढ़िया खेल दिखाया. दूसरी पारी में मुझे लगता है कि सदीक (सदीकुल्लाह अटल) अच्छा रहा.”

ALSO READ: अफगानिस्तान पर 300 रन और 1 पारी से भारत की जीत के बाद WTC Points Table में क्या हुआ बदलाव, जानिए किस स्थान पर है टीम इंडिया

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...