Posted inक्रिकेट, न्यूज

सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया की कप्तानी से हटाने पर भड़के अश्विन, श्रेयस अय्यर को लेकर उठाए सवाल

Ravichandran Ashwin Ajit Agarkar
सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया की कप्तानी से हटाने पर भड़के अश्विन, श्रेयस अय्यर को लेकर उठाए सवाल
News on WhatsAppJoin Now

Ravichandran Ashwin: भारत (Team India) को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) जीताने वाले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की न सिर्फ कप्तानी गई बल्कि उन्हें टीम इंडिया से भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है. भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया गया है.

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने विश्व विजेता कप्तान को हटाकर श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने श्रेयस अय्यर के कप्तान बनाए जाने पर सवाल उठाया है. वहीं उनके हिसाब से सूर्यकुमार यादव को बतौर खिलाड़ी मौका देने की बात कही है.

Ravichandran Ashwin ने लगाई बीसीसीआई को फटकार

अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए, रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने अय्यर को सीधे कप्तानी का रोल देने के पीछे के तर्क पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि हालांकि अय्यर T20 टीम में जगह पाने के हकदार हैं, लेकिन ये समझ से परे है कि सेलेक्टर्स उन्हें अचानक कप्तानी के लिए सबसे सही उम्मीदवार क्यों मान रहे हैं.

श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान आईपीएल में प्रदर्शन कुछ खास नही रहा है. उनकी कप्तानी में अब तक सिर्फ टीम ने 3 बार फाइनल में जगह बनाया है, जिसमे सिर्फ 1 बार ही जीत हासिल हुई है, जबकि 1 बार मुंबई और 1 बार आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा है.

रविचंद्रन अश्विन ने किया सूर्यकुमार यादव का बचाव

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बल्ले से खराब फॉर्म के बावजूद सूर्यकुमार यादव का बचाव किया है. पुराने महान कप्तानों की मिसाल देते हुए उन्होंने कहा कि

“खराब फॉर्म किसी कप्तान को हटाने का एकमात्र आधार नहीं होना चाहिए. अगर जरूरत हो तो सूर्यकुमार को एक बैटर के तौर पर क्लियर रोल दिया जाए.”

रविचंद्रन अश्विन ने इसके साथ ही कहा कि

“बार-बार कप्तान बदलने से टीम में अस्थिरता फैलती है.”

रविचंद्रन अश्विन ने आगे कहा कि

“लंबे समय तक कामयाबी के लिए निरंतरता जरूरी है और बड़े टूर्नामेंट में सीनियर मैच-विनर्स की जरूरत होती है.”

ALSO READ: न्यूजीलैंड की हार से WTC पॉइंट्स टेबल में भारत को बड़ा फायदा, इंग्लैंड की जीत के बाद जानिए किस स्थान पर पहुंचा भारत

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...