Posted inक्रिकेट, न्यूज

राहुल और गिल के शतक से पहले ही दिन बैकफूट पर मेहमान टीम, ऋषभ पंत और साईं सुदर्शन ने रचा इतिहास

IND vs AFG Team India 1st Day
राहुल और गिल के शतक से पहले ही दिन बैकफूट पर मेहमान टीम, ऋषभ पंत और साईं सुदर्शन ने रचा इतिहास
News on WhatsAppJoin Now

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच आज एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत मुल्लांपुर में हो चुकी है. भारतीय टीम (Team India) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच खेले जाने वाले इस मैच में भारत के लिए डेब्यू करने वाले मानव सुथार (Manav Suthar) 319वें खिलाड़ी बने हैं. अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के खिलाफ पहले ही दिन टीम इंडिया मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.

अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ पहले ही दिन भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) और उपकप्तान केएल राहुल (KL Rahul) के बल्ले से शतक निकला है. वहीं साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अर्द्धशतक ठोका है.

IND vs AFG: भारत ने पहले ही दिन बनाया 368 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम (IND vs AFG) के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए दोनों ओपनर बल्लेबाजो के बीच 11.6 ओवरों में 41 रनों की साझेदारी हुई, इस दौरान यशस्वी जायसवाल 32 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए, इस दौरान उन्होंने 5 चौके जड़े.

इसके बाद आए नए बल्लेबाज साईं सुदर्शन और केएल राहुल के बीच भी 139 रनों की साझेदारी हुई. साईं सुदर्शन 104 गेंदों में 13 चौके की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुए. साईं सुदर्शन और यशस्वी जायसवाल को मोहम्मद सलीम सफी ने अपना शिकार बनाया.

इसके बाद कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए आए. शुभमन गिल के साथ मिलकर केएल राहुल ने अपना शतक जड़ा. केएल राहुल ने 165 गेंदों में 11 चौके की मदद से 100 रनों की पारी खेली और फिर एक गलत शॉट खेलकर जिया उर रहमान को अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए और शुभमन गिल के साथ मिलकर उन्होंने 121 रन जोड़े.

इस दौरान शुभमन गिल ने अपना शतक पूरा किया, जबकि ऋषभ पंत ने अर्द्धशतक जड़ा. शुभमन गिल 143 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 103 रन बनाकर मैदान पर नाबाद खड़े हैं. जबकि ऋषभ पंत दिन का खेल खत्म होने तक 70 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रनों की नाबाद पारी खेलकर मैदान पर खड़े हैं.

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (डब्ल्यू), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी.

ALSO READ:कोच गंभीर की भी नही सुन रहे हैं कप्तान शुभमन गिल, GT के 6 खिलाड़ी टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शामिल, पक्षपात का लगा आरोप

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...