Shubman Gill: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच एकमात्र टेस्ट मैच आज से मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम (Team India) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए प्लेइंग 11 के बारे में जानकारी दी, इस दौरान उन्होंने बताया कि मानव सुथार (Manav Suthar) को डेब्यू का मौका मिला है.
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill), आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग 11 में उन्होंने 11 में से कुल 6 गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों को मौका दिया है, इसके बाद से उन पर पक्षपात करने का आरोप लग रहा है.
Shubman Gill ने गुजरात टाइटंस के इन 6 खिलाड़ियों को दिया प्लेइंग 11 में मौका
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ गुजरात टाइटंस के ओपनर बल्लेबाज साईं सुदर्शन को नंबर 3 पर मौका दिया है, वहीं खुद बतौर कप्तान नंबर 4 पर खेल रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने 2 स्पिनरों वाशिंगटन सुंदर और मानव सुथार को प्लेइंग 11 में शामिल किया है, इस दौरान मानव सुथार पहली बार टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शामिल हैं.
शुभमन गिल ने इन खिलाड़ियों के अलावा जिन 2 तेज गेंदबाजों को प्लेइंग 11 में शामिल किया है वो दोनों ही तेज गेंदबाज उनकी आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं, ये दोनों ही गेंदबाजों के नाम मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा है. ऐसे में 11 में से 6 खिलाड़ी सिर्फ गुजरात की टीम के ही हैं, इसी वजह से शुभमन गिल पर पक्षपात का आरोप लग रहा है.
Shubman Gill पर लग रहा है पक्षपात का आरोप
शुभमन गिल GT के कप्तान हैं और अभी भारत की प्लेइंग 11 में GT के इतने खिलाड़ी हैं. इसी वजह से फैंस अब उन पर पक्षपात के आरोप लगा रहे हैं. एक फैन ने लिखा, ‘अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 में GT के 6 खिलाड़ीहैं. साफ तौर पर पक्षपात हो रहा है.
Captain Shubman Gill is so insecure man, GT puppet lobby for his back strength. 6 Gujarat Titans players are playing for Team India in Test Cricket today.
All this will comeback to bite after cleansweep in New Zealand & loss against Sri Lanka.
GT vs Afghanistan pic.twitter.com/2gUp5xyTuM
— CricPal (@AnupPalAgt) June 6, 2026
एक फैन ने शुभमन गिल की विराट कोहली से तुलना की. उन्होंने लिखा, ‘विराट कोहली के दौर में 6 बल्लेबाज और 5 गेंदबाज हुआ करते थे. गिल के दौर में 6 खिलाड़ी GT से और 5 खिलाड़ी अन्य IPL टीमों से होते हैं.
That’s GT, shubman gill quota
— santhosh.M (@santhukottu) June 6, 2026
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11
केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
