Posted inक्रिकेट, न्यूज

हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिट, विराट कोहली और रोहित शर्मा का क्या हुआ? इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौका!

Hardik Pandya and Rohit Sharma
हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिट, विराट कोहली और रोहित शर्मा का क्या हुआ? इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौका!
News on WhatsAppJoin Now

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 (IPL 2026) लगातार 2 महीने तक चला, जिसे अंत में विराट कोहली (Virat Kohli) की आरसीबी (RCB) ने अपने नाम किया. आईपीएल 2026 के दौरान पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चोट की वजह से शुरुआती कई मैचों से बाहर रहे, वहीं इसके बाद हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) भी चोट की वजह से कुछ मैचों से बाहर रहे. आईपीएल 2026 फाइनल (IPL 2026 Final) में विराट कोहली भी चोटिल हो गए.

अब भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है और उसके पहले इन तीनों ही खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस टेस्ट पास करना है. इस टेस्ट के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा एनसीए नही पहुंचे, लेकिन हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने ये फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है.

Hardik Pandya ने पास किया अपना फिटनेस टेस्ट, विराट-रोहित पर सस्पेंस

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज दोपहर तक होने की संभावना है. इससे ठीक पहले दैनिक जागरण में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पंड्या ने अपनी फिटनेस साबित कर दी है. उनकी फिटनेस रिपोर्ट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने बीसीसीआई को सौंप दी है.

वहीं, रोहित शर्मा को अभी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास करना होगा. ऐसे में जब वनडे टीम इंडिया का ऐलान होगा, तब उन्हें फिटनेस साबित करने की शर्त पर टीम में शामिल किया जा सकता है. वहीं विराट कोहली का लगभग इस सीरीज से बाहर होना तय है.

Hardik Pandya को थी ये समस्या

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की बात करें तो लोअर बैक स्पाज्म की समस्या के कारण वह आईपीएल 2026 के दौरान कुछ मैचों से बाहर रहे थे. हालांकि अब टीम इंडिया का ये आलराउंडर खिलाड़ी फिट हो गया है. हार्दिक पंड्या, अब भारत के लिए वनडे सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं. वहीं टी20 सीरीज में वो कम ही नजर आएंगे.

हार्दिक पंड्या का अब अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलना तय है. वहीं विराट कोहली का बाहर रहना भी तय है, जबकि रोहित शर्मा को फिटनेस के आधार पर मौका दिया जा सकता है, अगर वो 13 जून से पहले अपनी फिटनेस पास कर पाते हैं, तो ही उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल किया जाएगा, नही तो वो भी इस सीरीज से बाहर रह सकते हैं.

भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज का शेड्यूल

मैच  तारीख (2026) स्थान (वेन्यू) समय (IST)
पहला वनडे (1st ODI) 13 जून, शनिवार धर्मशाला दोपहर 01:30 बजे
दूसरा वनडे (2nd ODI) 17 जून, बुधवार लखनऊ दोपहर 01:30 बजे
तीसरा वनडे (3rd ODI) 20 जून, शनिवार चेन्नई दोपहर 01:30 बजे

ALSO READ: गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के चैंपियनशिप वाली गदा जीतने को लेकर कहा ‘WTC ट्रॉफी हम नहीं जीत सकते….

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...