Posted inक्रिकेट, न्यूज

रजत पाटीदार नही ये खिलाड़ी लेगा टीम इंडिया में चोटिल विराट कोहली की जगह, अजीत अगरकर की है पहली पसंद

Virat Kohli and Rajat Patidar Team India
रजत पाटीदार नही ये खिलाड़ी लेगा टीम इंडिया में चोटिल विराट कोहली की जगह, अजीत अगरकर की है पहली पसंद
News on WhatsAppJoin Now

Virat Kohli: भारतीय टीम (Team India) को 6 जून से 10 जून तक अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है, इसके बाद दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मैच 13 जून को खेला जाएगा. भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच वनडे सीरीज से पहले ही भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है.

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) चोटिल हो गए हैं और उन्होंने अपना नाम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से वापस ले लिया है. विराट कोहली के रिप्लेसमेंट का ऐलान जल्द ही बीसीसीआई कर सकती है.

रजत पाटीदार नही ये खिलाड़ी लेगा Virat Kohli की जगह

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) को आईपीएल 2025 फाइनल (IPL 2025 Final) में गुजरात के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग में परेशानी हुई, उन्होंने दर्द में मैच जिताऊ नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाया, हालांकि अब विराट कोहली उसी चोट की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर विराट कोहली (Virat Kohli) वनडे सीरीज से अधिकारिकतौर पर बाहर होते हैं, तो कौन उनकी जगह टीम इंडिया में शामिल होगा? इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को इंडिया ए टीम से सीधे भारतीय वनडे टीम में शामिल किया जा सकता है. पहले रिपोर्ट्स आ रही थी कि रजत पाटीदार को विराट कोहली की जगह टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है.

रजत पाटीदार को इंडिया ए में किया जा सकता है शामिल

रजत पाटीदार ने अभी हाल ही में अपनी टीम को लगातार दूसरी बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया है. इस दौरान रजत पाटीदार ने शानदार प्रदर्शन किया है. रजत पाटीदार को जल्द ही वनडे और टी20 टीम में शामिल किया जा सकता है. अब अगर विराट कोहली, टीम इंडिया से बाहर होते हैं, तो उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ की जगह टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है.

अब अगर ऋतुराज गायकवाड़, टीम इंडिया में शामिल होते हैं, तो श्रीलंका दौरे पर गई इंडिया ए से उन्हें बाहर होना पड़ेगा, ऐसे में रजत पाटीदार को ऋतुराज गायकवाड़ की जगह टीम इंडिया ए में शामिल किया जा सकता है.

ALSO READ: विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा भी अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर? इस युवा खिलाड़ी की खुलेगी किस्मत

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...