आईपीएल 2026 (IPL 2026) कल आरसीबी (RCB) की जीत के साथ ही खत्म हो गया है, इसके बाद भारतीय टीम (Team India) के खिलाड़ी नेशनल ड्यूटी पर होंगे और एकजुट होकर दूसरे देशों का मुकाबला करेंगे. भारतीय टीम को श्रीलंका के दौरे पर जानी है. श्रीलंका दौरे पर भारतीय ए टीम जाने वाली है, लेकिन उससे पहले टीम इंडिया (Team India) के लिए बड़ा झटका लगा है.
टीम इंडिया (Team India) के आलराउंडर खिलाड़ी रियान पराग चोटिल हो गये हैं और अब वो इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं. रियान पराग की जगह किस खिलाड़ी को मौका मिला है, आइए जानते हैं.
ऋतुराज गायकवाड़ लेंगे Team India में रियान पराग की जगह
आईपीएल 2026 के दौरान राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए रियान पराग को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिसके वजह से उन्होंने श्रीलंका दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के साथ नही जायेंगे और बीसीसीआई ने इसी वजह से ऋतुराज गायकवाड़ को टीम इंडिया में शामिल किया है.
ऋतुराज गायकवाड़ को श्रीलंका दौरे पर इंडिया ए स्क्वॉड में शामिल करने के साथ ही उपकप्तान भी बनाया गया है. इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई सीरीज 9 जून से शुरू होनी है. इसका फाइनल 17 जून को होना है. सभी मुकाबले दाम्बुला में खेले जाएंगे. भारत ए और श्रीलंका के बीच ये सीरीज वनडे फॉर्मेट में खेली जानी है.
🚨 News 🚨
Ruturaj Gaikwad added to India A squad for tri-series in Sri Lanka as a replacement for injured Riyan Parag.
Details 🔽 https://t.co/COTmObu7Sg
— BCCI (@BCCI) May 31, 2026
श्रीलंका दौरे के लिए अपडेटेड इंडिया ए स्क्वॉड
तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय.
