Posted inक्रिकेट, न्यूज

IPL 2026 में छाया बिहार का लाल, 1, 2 नहीं बल्कि पुरे 5 अवार्ड पर वैभव सूर्यवंशी ने जमाया कब्जा, मिले इतने रूपये

Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026 Awards
IPL 2026 में छाया बिहार का लाल, 1, 2 नहीं बल्कि पुरे 5 अवार्ड पर वैभव सूर्यवंशी ने जमाया कब्जा, मिले इतने रूपये
News on WhatsAppJoin Now

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में भले ही वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) फाइनल तक नही पहुंच सकी, लेकिन इस खिलाड़ी ने अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन से सभी को अपना दीवाना बना लिया है. 15 साल के इस खिलाड़ी ने लगभग आईपीएल के हर अवार्ड पर अपना कब्जा जमा लिया है. वैभव सूर्यवंशी को इसी वजह से आईपीएल 2026 से पहले अहमदाबाद बुलाया गया था.

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल 2026 के किन-किन अवार्ड पर कब्जा किया है और उन्हें बतौर ईनाम कितनी राशि मिली है, आइए जानते हैं.

ऑरेंज कैप पर Vaibhav Sooryavanshi का कब्जा

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से सबसे ज्यादा रन निकले थे, वैभव सूर्यवंशी ने 237.31 के स्ट्राइक रेट के साथ 776 रन बनाकर सीजन खत्म किया. इसी वजह से वह ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के ख‍िलाड़ी बने. वैभव को इसके लिए 10 लाख का ईनाम मिला.

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर अवार्ड पर भी वैभव का कब्जा

ऑरेंज कैप के अलावा वैभव ने ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ अवॉर्ड भी अपने नाम किया. इस अवॉर्ड के साथ उन्हें 15 लाख रुपये की इनामी राश‍ि मिली. वैभव सूर्यवंशी ने 436.5 पॉइंट्स के साथ MVP का अवॉर्ड जीता. यह एक ऐसा पैमाना है जो सिर्फ़ रन गिनने के बजाय मैच पर खिलाड़ी के कुल असर को मापने की कोशिश करता है.

IPL 2026 सुपर स्ट्राइकर भी वैभव सूर्यवंशी के नाम

15 साल के व‍िसफोटक बल्लेबाज को ‘सीजन का सुपर स्ट्राइकर’ पुरस्कार भी द‍िया गया, जिसके साथ उन्हें 10 लाख रुपये और एक Tata Sierra मिली. इस पुरस्कार के लिए एलिजिबल होने के लिए खिलाड़ी को कम-से-कम गेंदों का एक निश्चित आंकड़ा पूरा करना जरूरी होता है.पूरे IPL सीजन के दौरान 237.31 का स्ट्राइक रेट कोई इत्तेफ़ाक नहीं है.

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन बने Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन का इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का भी अवॉर्ड मिला. इस अवॉर्ड के साथ भी उन्हें 10 लाख रुपये की प्राइज मनी जीती. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों में बनाया गया शतक IPL के इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक था. गुजरात टाइटंस के खिलाफ दूसरे क्वालिफायर में वह IPL में सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए.

सुपर सिक्स ऑफ द सीजन का अवार्ड भी Vaibhav Sooryavanshi के नाम

सूर्यवंशी ने इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों के क्रिस गेल के रिकॉर्ड को भी तोड़ द‍िया. पूरे सीजन में सूर्यवंशी ने कुल 72 छक्के लगाए, जिसकी बदौलत उन्हें ‘सुपर सिक्स ऑफ द सीजन’ का अवॉर्ड मिला, जिसके साथ उन्हें  10 लाख की इनामी राश‍ि मिली.

ALSO READ: IPL 2026 फाइनल हारने के बाद शुभमन गिल ने जाहिर किया अपना दर्द, कहा “अगर ट्रॉफी जीत भी जाते तो….

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...