GT vs RR: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज क्वालीफायर 2 का मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम के बीच खेला गया. इस मैच में टॉस जीता राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ने और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि मजेदार बात ये रही कि इस मैच में 2 बार टॉस हुआ.
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच खेले जा रहे इस मैच में क्यों 2 बार टॉस किया गया, अगर आपने टॉस मिस कर दिया तो हम इसके पीछे की वजह बताते हैं.
इस वजह से 2 बार हुआ GT vs RR मैच में टॉस
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच आईपीएल 2026 क्वालिफायर 2 मुकाबले में दो बार टॉस हुए. पहले सिक्का गिरा लेकिन मैच रेफरी तय नहीं कर पाए कि यह किसके पक्ष में गिरा. इसके बाद दोबारा से सिक्का उछाला गया और रियान पराग के पक्ष में सिक्का गिरा.
उन्होंने हेड कहा था. राजस्थान ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करना पसंद किया. लेकिन आखिर क्या वजह रही कि दो बार टॉस कराया गया और इसने शुभमन गिल व पराग दोनों को ही कंफ्यूज कर दिया.
गुजरात और राजस्थान (GT vs RR) के बीच क्वालिफायर 2 में जब पहली बार सिक्का उछाला गया तो पराग ने हेड कहा. इसके बाद सिक्का नीचे गिरा और उसमें दिखा कि टेल आया है. लेकिन मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने कहा कि उन्होंने कॉल सुनी नहीं थी इसलिए वह फैसला नहीं कर सकते कि टॉस किसके पक्ष में गिरा.
तब तक शुभमन गिल (Shubman Gill) टॉस प्रेजेंटर रवि शास्त्री (Ravi Shastri) से बात करने के लिए आगे बढ़ गए थे. उन्हें रेफरी के कहने पर रुकना पड़ा. वे इससे खफा नज़र आए. उन्होंने टेढ़ी नज़र से उन्हें देखा लेकिन वे कुछ नहीं कर पाए.
शुभमन गिल, रेफरी से कुछ कहते दिखाई दिए. वहीं रियान पराग ने भी कुछ कहा लेकिन रेफरी ने कहा कि उन्होंने सिक्का उछालने से पहले सुना नहीं कि किसने क्या कॉल की थी. ऐसे में दोबारा से टॉस कराने का फैसला हुआ. दूसरी कोशिश में भी पराग ने हेड ही कहा और इस पर सिक्के में ऊपर हेड ही रहा. पराग ने फिर पहले बैटिंग करना चुना.
Toss fiasco already at the start. #GTvsRR pic.twitter.com/OaKgRmd6oP
— Glorified Dakait (@BalakHasta) May 29, 2026
राजस्थान रॉयल्स ने पार किया 200 रनों का आंकड़ा
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) की शुरुआत बेहद खराब रही, टीम के शुरुआती 2 विकेट जल्दी गिर गए. वहीं मिडिल ऑर्डर ने भी बेहद खराब प्रदर्शन किया. हालांकि टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और रविंद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी की.
वैभव सूर्यवंशी आज एक बार फिर अपना शतक लगाने से चूक गए. वैभव ने 47 गेंदों में 96 रनों की पारी खेली. वहीं रविंद्र जडेजा ने 35 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि अंत में आकर फरेरा ने राजस्थान को 200 रनों के पार पहुँचाने में बड़ी भूमिका निभाई, उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली.
ALSO READ: 14 में से 10 मैच हारने के बाद ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, टॉम टॉम मूडी ने कहा “कप्तानी उसके बस…
