Posted inक्रिकेट, न्यूज

भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, राशिद खान की हुई टीम से छुट्टी, ये खिलाड़ी बना कप्तान

Afghanistan National Team
भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, राशिद खान की हुई टीम से छुट्टी, ये खिलाड़ी बना कप्तान
News on WhatsAppJoin Now

Afghanistan Team against India: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के अब सिर्फ 2 मैच बाकी हैं. आईपीएल 2026 का फाइनल (IPL 2026 Final) 31 मई को होने वाला है, उसके बाद भारतीय टीम (Team India) को अफगानिस्तान टीम (Afghanistan National Cricket Team) की मेजबानी करनी है. बीसीसीआई (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. भारत और अफगानिस्तान के बीच 1 टेस्ट मैच और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है.

अब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Afghanistan Cricket Board) ने भी भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे मैचों के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, वहीं सबसे चौकाने वाली बात है कि अफगानिस्तान के सबसे घातक और अनुभवी खिलाड़ी राशिद खान को टेस्ट टीम से बाहर रखा गया है.

Afghanistan क्रिकेट बोर्ड ने इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट और वनडे दोनों ही सीरीज के लिए हशमतुल्लाह शाहिदी को टीम का कप्तान बनाया है, वहीं राशिद खान को टेस्ट क्रिकेट से दूर रखा गया है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दोनों ही टीमों में 15-15 खिलाड़ियों को शामिल किया है.

भारत और अफगानिस्तान के बीच ये दूसरा टेस्ट मैच है, इससे पहले 2018 में दोनों देशों के बीच टेस्ट मैच खेला गया था, इस दौरान टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को बेंगलुरु में दूसरे दिन ही हरा दिया था, ऐसे में अगर इस बार अफगानिस्तान की टीम जीतने में सफल रही तो ये उनकी भारत के खिलाफ पहली टेस्ट जीत होगी.

राशिद खान को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आराम दिया है. सिर्फ 1 साल बाद ही आईसीसी विश्व कप 2027 खेला जाना है, इसके लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड राशिद खान को पूरी तरह से फिट रखना चाहता है.

Afghanistan की वनडे टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी, रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम ज़द्रान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, एम. नबी, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, अल्लाह ग़ज़नफ़र, ज़िया उल रहमान शरीफ़ी, फ़रीद मलिक, बिलाल सामी.

रिज़र्व पूल: क़ैस अहमद, सलीम सफ़ी, बशीर अहमद.

Afghanistan की टेस्ट टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी, अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, रहमानुल्लाह ज़दरान, अफ़सर ज़ज़ई, इकराम अलीखिल, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफ़ुदीन अशरफ़, नांग्याल खारोताई, क़ैस अहमद, बिलाल सामी, ज़िया शरीफ़ी, सलीम सफ़ी.

रिज़र्व पूल: बशीर अहमद, बहिर शाह, इस्मत आलम.

भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट और वनडे सीरीज का शेड्यूल 

मैच तारीख स्थान (वेन्यू) भारतीय समय (IST)
एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून – 10 जून, 2026 न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) सुबह 09:30 बजे से
पहला वनडे (1st ODI) 14 जून, 2026 धर्मशाला दोपहर 01:30 बजे से
दूसरा वनडे (2nd ODI) 17 जून, 2026 लखनऊ दोपहर 01:30 बजे से
तीसरा वनडे (3rd ODI) 20 जून, 2026 चेन्नई दोपहर 01:30 बजे से

ALSO READ: CSK के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद स्टीफन फ्लेमिंग की होगी कोच पद से छुट्टी, ये दिग्गज भारतीय होगा नया कोच

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...