Team India: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बाद भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच 1 टेस्ट मैच और 3 वनडे मैच खेले जाने हैं. भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले इन मैचों के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान हो चूका है. भारतीय टेस्ट टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ियों को मौका मिला है, जो टीम इंडिया में खेलने के हकदार नही हैं, लेकिन अजीत अगरकर का पसंदीदा होने की वजह से इन्हें मौका दिया गया है.
आइए जानते हैं कौन से है वो 5 खिलाड़ी जिन्हें नही मिलना चाहिए था अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया (Team India) में मौका.
Team India में नही मिलना चाहिए इन 5 खिलाड़ियों को मौका
आज हम आपको 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो टीम इंडिया (Team India) में जगह पाने के हकदार नही हैं, क्योंकि मौजूदा समय में ये खिलाड़ी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं.
1.साई सुदर्शन
भारत के लिए नंबर 3 पर खेलने वाले कप्तान शुभमन गिल के करीबी दोस्त साई सुदर्शन ने 6 टेस्ट मैचों में सिर्फ 27.45 की औसत से 302 रन ही बनाए हैं. लगातार खराब प्रदर्शन के बाद भी सुदर्शन को टीम में मौका दिया जा रहा है. जबकि घरेलू क्रिकेट में ऋतुराज गायकवाड़ अच्छा प्रदर्शन करके भी इंग्रोर हो रहे हैं.
2.ध्रुव जुरेल
टीम इंडिया के लिए बतौर विकेटकीपर ऋषभ पंत के उत्तराधिकारी के तौर पर खेल रहे ध्रुव जुरेल का प्रदर्शन कुछ खास नही रहा है. ध्रुव जुरेल ने 9 टेस्ट मैच में 35.30 की औसत से सिर्फ 459 रन ही बनाए हैं. हालांकि उसके बाद भी जुरेल टीम इंडिया के चयनकर्ताओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जबकि घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन बाहर बैठे हैं.
3.नीतीश कुमार रेड्डी
हार्दिक पंड्या का विकल्प तैयार करने के लिए चयनकर्ता लगातार नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दे रहे हैं. हालांकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 10 टेस्ट मैच में 26.40 की औसत से सिर्फ 396 रन ही बनाए हैं. वहीं गेंदबाजों में उन्होंने सिर्फ 8 विकेट ही झटके हैं.
4.प्रसिद्ध कृष्णा
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पिछले कुछ समय से लगातार टीम इंडिया का हिस्सा हैं, लेकिन इसके बावजूद वो कुछ खास नही कर पा रहे हैं. प्रसिद्ध कृष्णा ने 6 टेस्ट मैचों में 34.36 की औसत से 22 विकेट हासिल किए हैं. हालांकि इस दौरान उन्होंने 4.72 की खराब इकॉनमी रेट से रन लुटाए हैं. हालांकि भारत के पास भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाज मौजूद हैं.
5.वाशिंगटन सुंदर
स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का वनडे में खराब रिकॉर्ड रहा है. सुंदर ने का बल्लेबाजी औसत वनडे में 20.66 का रहा है. वहीं स्ट्राइक रेट सिर्फ 82.30 का ही रहा है. बतौर फिनिशर सुंदर का रिकॉर्ड देख उनकी जगह पर सवाल उठता है. फॉर्म में चल रहे अक्षर पटेल को बाहर किया गया है.
ALSO READ: 1 स्थान के लिए 5 टीमों में जंग, जानिए अब कौन सी टीम बना सकती है IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह
