भारतीय टीम (Team India) के खिलाड़ी इस समय आईपीएल 2026 (IPL 2026) खेलने में व्यस्त हैं. वहीं आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को अफगानिस्तान टीम की मेजबानी करनी है, वहीं अब खबर आ रही है कि इसके तुरंत बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) की मेजबानी करने वाले हैं. भारतीय टीम को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 (ICC World Test Championship 2025-27) में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज श्रीलंका से खेलनी है.
भारतीय टीम (Team India) के खिलाड़ी आईपीएल के तुरंत बाद नेशनल ड्यूटी पर लगने वाले हैं. भारतीय टीम को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलना है, भारत और श्रीलंका के बीच ये सीरीज अगस्त में होना है.
भारत और श्रीलंका के बीच होना है इस दिन सीरीज
क्रिकबज़ की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका क्रिकेट भारत के साथ टेस्ट सीरीज को लंका प्रीमियर लीग (LPL) के बाद आयोजित कर सकता है. LPL 2026 का समापन 9 अगस्त को होना है. इसके एक सप्ताह बाद पहला टेस्ट हो सकता है. टेस्ट सीरीज की संभावित विंडो के बारे में सभी को बता दिया गया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड को भी इसकी जानकारी दी गई है.
रिपोर्ट्स की मानें तो भारत और श्रीलंका के बीच ये 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 15 से 27 अगस्त की विंडो के बीच खेला जाएगा. इस सीरीज के अलावा भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज भी खेली जानी है, हालांकि इसके लिए अभी तक शेड्यूल का ऐलान नही हुआ है.
आईपीएल 2026 के बाद बेहद व्यस्त है Team India का शेड्यूल
ALSO READ: फिन एलेन ने फ्लॉप शो के बाद कैसे की फॉर्म में वापसी, GT के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद कही ये बात
