Posted inक्रिकेट, न्यूज

“मुझे विराट को बदनाम करने को कहा गया” लिजलैज ने किया खुलासा किंग कोहली को बदनाम करने के लिए दिए गए पैसे

Lizz Lazz on Virat Kohli
"मुझे विराट को बदनाम करने को कहा गया" लिजलैज ने किया खुलासा किंग कोहली को बदनाम करने के लिए दिए गए पैसे
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर सोशल मीडिया विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला जर्मन मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लिजलैज (LizLaz) से जुड़ा है, जिन्होंने दावा किया है कि कुछ लोगों ने उन्हें विराट कोहली (Virat Kohli) के खिलाफ बोलने और उनकी छवि खराब करने के लिए पैसे ऑफर किए थे।

इंस्टाग्राम लाइक से शुरू हुआ पूरा विवाद

दरअसल कुछ समय पहले विराट कोहली (Virat Kohli) के इंस्टाग्राम अकाउंट से लिजलैज (LizLaz) की एक पोस्ट लाइक हो गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो गया। फैंस ने तरह-तरह के मीम्स बनाए और इस मुद्दे पर काफी चर्चा हुई। हालांकि बाद में विराट कोहली की तरफ से इसे एल्गोरिदम से जुड़ी गलती बताया गया था।

मुझे Virat Kohli के खिलाफ बोलने को कहा गया”

अब लिजलैज (LizLaz) ने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि कुछ पत्रकारों और मीडिया से जुड़े लोगों ने उन्हें विराट कोहली के खिलाफ गलत बातें कहने के लिए पैसे ऑफर किए। उन्होंने कहा कि उनसे कहा गया था कि वह विराट पर ऐसे आरोप लगाएं जो उन्होंने कभी किए ही नहीं। लेकिन उन्होंने इस ऑफर को तुरंत ठुकरा दिया।

लिजलैज (LizLaz) ने साफ कहा कि वह सिर्फ पब्लिसिटी या पैसे के लिए किसी की छवि खराब नहीं कर सकतीं। उन्होंने यह भी बताया कि विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटरों में से एक हैं और वह उनके खिलाफ कभी नहीं बोलेंगी।

विराट एशिया के मेसी-रोनाल्डो हैं”

इंटरव्यू के दौरान लिजलैज (LizLaz) ने विराट कोहली की लोकप्रियता की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत में विराट का स्टारडम किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। उनके मुताबिक विराट “एशिया के मेसी और रोनाल्डो” हैं और उनकी छोटी-सी सोशल मीडिया एक्टिविटी भी बड़ी खबर बन जाती है।

सोशल मीडिया पर फिर तेज हुई बहस

लिजलैज (LizLaz) के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर मीडिया एथिक्स और सेलिब्रिटी ट्रोलिंग को लेकर बहस तेज हो गई है। कई फैंस लिजलैज (LizLaz) की ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग पूरे मामले की सच्चाई जानने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल विराट कोहली (Virat Kohli) की तरफ से इस नए खुलासे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ALSO READ: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को धोया तो भारत को हुआ फायदा, WTC Points Table में अब इस स्थान पर पहुंची टीम इंडिया

निशांत Trend Bihar में बतौर कंटेंट डिजिटल प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी...