ICC WTC Points Table 2025-27 Update: भारतीय टीम (Team India) के खिलाड़ी जहां आईपीएल 2026 (IPL 2026) खेलने में व्यस्त हैं, वहीं भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश (Bangladesh Cricket Team) में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, इस टेस्ट सीरीज के पहले ही मैच में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) को करारी शिकस्त दी है और पाकिस्तान की इस हार से भारतीय टीम को फायदा हुआ है.
बांग्लादेश की जीत और पाकिस्तान के हार के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के पॉइंट्स टेबल (ICC WTC Points Table 2025-27) में बड़ा उल्टफेर हुआ है. आइए जानते हैं इस मैच के बाद कौन सी टीम किस स्थान पर है.
WTC Points Table 2025-27 में हुआ बड़ा उल्टफेर
साल 2027 में साइकिल खत्म होने के बाद अंकतालिका में टॉप-2 पर रहने वाली टीमें डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलेंगी. पिछली बार यह खिताब साउथ अफ्रीका ने जीता था.
ICC WTC Points Table
| रैंक | टीम | मैच (M) | जीत (W) | हार (L) | टाई (T) | ड्रॉ (D) | कोई परिणाम नहीं (N/R) | अंक (PTS) | प्रतिशत (PCT) |
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 8 | 7 | 1 | 0 | 0 | 0 | 84 | 87.50 |
| 2 | न्यूजीलैंड | 3 | 2 | 0 | 0 | 1 | 0 | 28 | 77.78 |
| 3 | साउथ अफ्रीका | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 0 | 36 | 75.00 |
| 4 | श्रीलंका | 2 | 1 | 0 | 0 | 1 | 0 | 16 | 66.67 |
| 5 | भारत | 9 | 4 | 4 | 0 | 1 | 0 | 52 | 48.15 |
| 6 | बांग्लादेश | 3 | 1 | 1 | 0 | 1 | 0 | 16 | 44.44 |
| 7 | पाकिस्तान | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 0 | 12 | 33.33 |
| 8 | इंग्लैंड | 10 | 3 | 6 | 0 | 1 | 0 | 38 | 31.67 |
| 9 | वेस्टइंडीज | 8 | 0 | 7 | 0 | 1 | 0 | 4 | 4.17 |
WTC Points Table में किस स्थान पर हैं भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश?
भारतीय टीम को बांग्लादेश की जीत का फायदा हुआ है और अब भारतीय टीम, पाकिस्तान से उपर नंबर 5 पर पहुंच चुकी है. भारतीय टीम के 9 मैचों के बाद 52 अंक हैं और टीम का जीत प्रतिशत 48.15 का है. वहीं बांग्लादेश को जीत का फायदा मिला है, बांग्लादेश की टीम 3 मैचों के बाद 1 जीत और 1 हार एवं 1 ड्रा की वजह से 44.44 जीत प्रतिशत और 16 अंको के साथ नंबर 6 पर है.
वहीं बांग्लादेश से मिली हार के बाद पाकिस्तान की टीम अब नंबर 7 पर पहुंच गई है. पाकिस्तान की टीम 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के बाद 12 अंक और 33.33 के जीत प्रतिशत के बाद अब नंबर 7 पर खिसक गई है. WTC Points Table में इंग्लैंड की टीम नंबर 8 और वेस्टइंडीज की टीम अब नंबर 9 पर मौजूद है.
ALSO READ: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक पंड्या ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ, पोस्ट से मचाई खलबली
