Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस पहले बल्लेबाजी का फैसला, टीम में 4 बदलाव, इस खिलाड़ी को मिला अचानक मौका, देखें प्लेइंग XI

IND vs SA Toss Suryakumar Yadav
IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस पहले बल्लेबाजी का फैसला, टीम में 4 बदलाव, इस खिलाड़ी को मिला अचानक मौका, देखें प्लेइंग XI
News on WhatsAppJoin Now

IND vs SA, Super 8 Toss Report: भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच आज आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का सुपर 8 का मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) की टीम दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं, लेकिन आज एक टीम का हारना तय है, आज जो भी टीम ये मुकाबला जीतने वाली है, वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने से बस 1 कदम दूर होगी.

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच ये मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) के कप्तान एडेन मार्करम (Aiden Markram) ने इस मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस पहले बल्लेबाजी का फैसला

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच इस मैच की पिच बल्लेबाजों की मददगार रहने की उम्मीद है. ऐसे में उम्मीद थी कि जो भी टीम टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगी, लेकिन दोनों ही कप्तानों ने कहा कि अगर वो टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी करने का ही फैसला करते. साउथ अफ्रीका (IND vs SA) की टीम ने 4 बदलाव किया है, जबकि भारतीय टीम में कोई बदलाव नही हुआ है.

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतने के बाद कहा कि

“हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं, विकेट काफी अच्छा लग रहा है – पहले यहां खेले गए विकेट की तुलना में काफी सूखा है – इसलिए हमें शुरुआती समय में पिच के फिसलने की उम्मीद नहीं है. हमें लगता है कि पिच पूरे मैच में अच्छी रहेगी और उम्मीद है कि हम एक अच्छा स्कोर खड़ा कर पाएंगे. लड़के अच्छी फॉर्म में हैं, जो हमेशा अच्छी बात है. हम इसे हल्के में नहीं ले रहे हैं, लेकिन फिलहाल यह अच्छी स्थिति है. लड़कों ने अपनी फॉर्म और आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए पर्दे के पीछे काफी मेहनत की है. हमें यहां पहले भी कुछ मैच खेलने का मौका मिला है.”

पिच के बारे में बात करते हुए एडेन मार्करम ने कहा कि

“इस बार विकेट अलग है – काली मिट्टी – लेकिन आमतौर पर यह एक हाई स्कोरिंग ग्राउंड और मनोरंजक मैदान है. खिलाड़ी होने के नाते, आप इसी का हिस्सा बनना चाहते हैं और उम्मीद है कि आज रात भी ऐसा ही होगा. पिछले मैच के बाद, हमने अपनी सामान्य प्लेइंग इलेवन में वापस आने के लिए चार बदलाव किए हैं – केशव (महाराज) की वापसी हुई है, लुंगी की वापसी हुई है, मार्को की वापसी हुई है और डेविड (मिलर) की भी वापसी हुई है.”

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कही ये बात

भारतीय टीम (Team India) आज उसी टीम के साथ मैदान में उतरने वाली है, जिस टीम के साथ भारत ने नीदरलैंड के साथ खेला था. अब भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टॉस के दौरान कहा कि

“मैं असल में पहले बल्लेबाजी करना चाह रहा था, लेकिन कोई बात नहीं. हमने दो-तीन दिन पहले यहीं खेला था और जब वे पहले गेंदबाजी कर रहे थे, तो विकेट में थोड़ी मदद थी, तो क्यों न इसका फायदा उठाया जाए? यह एक बड़ा मैच है, हर किसी के लिए आगे बढ़कर अपना दमखम दिखाने का शानदार मौका है. उम्मीद है आज रात स्टेडियम खचाखच भरा होगा और हम उनके लिए एक अच्छा मैच खेलेंगे. अब निर्णायक दौर चल रहा है, इसलिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. हमारे पास तीन लीग मैच हैं, लेकिन आपको पहली गेंद से ही आक्रामक खेल दिखाना होगा, और मुझे लगता है कि आज रात सही समय है. हम मैदान पर जोश के साथ उतरेंगे, अपनी अच्छी आदतों को अपनाएंगे और जो भी नतीजा मिले उसे स्वीकार करेंगे. पिच पिछली काली मिट्टी वाली पिच से काफी मिलती-जुलती है, बस एक पट्टी का फर्क है, ज्यादा बदलाव नहीं है. हम पहले गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं. अक्षर पटेल के लिए यह थोड़ा बुरा लग रहा है है, लेकिन हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं – यह सिर्फ एक रणनीतिक फैसला है, इसलिए पिछले मैच से कोई बदलाव नहीं है.”

IND vs SA मैच के लिए दोनों देशों की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, इशान किशन (डब्ल्यू), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (सी), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.

ALSO READ: भारत की बेटियों ने किया देश का नाम रौशन, बांग्लादेश को 46 रनों से हराकर जीता एशिया कप 2026 का ख़िताब

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...