KKR vs MI

इंडियन प्रीमियर लीग में रोमांचक रविवार के बाद अब 9 मई सोमवार को मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स ( Kolkata Knight Riders) के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई में होगा। मुंबई इंडियंस आधिकारिक रूप से प्ले ऑफ से बाहर है तो कोलकाता नाइट राइडर्स के भी प्ले ऑफ में पहुंचने की कोई खास उम्मीद नहीं है। वो भी लगभग अब बाहर ही कही जा सकती है। लेकिन दोनो ही टीम अपने वर्चस्व और दिग्गज टीम के रुतबे को प्वाइंट टेबल में बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाकर खेलेगी।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग में कर सकता है बदलाव

मुंबई इंडियंस की जीत के बाद सोशल मीडिया पर छाए डेनियल सैम्स, इस भारतीय खिलाड़ी को टीम से बाहर करने की उठी मांग

कोलकाता नाइट राइडर्स ( KKR) और मुंबई इंडियंस ( MI) के बीच लीग का ये दूसरा मैच है। पिछली बार आईपीएल 2022 में केकेआर और MI की भिड़त में कोलकाता ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से मात दी थी। जिसके बाद अब मुंबई इंडियंस जोकि लगातार दो मैच जीतकर ये मैच खेलने जा रही है। प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ मैच में उतरेगी।

रोहित और ईशान की जोड़ी कर सकती है आगाज

रोहित शर्मा और इशान किशन

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की तरफ से टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर खिलाड़ी ईशान किशन की जोड़ी आगाज करती नजर आ सकती है। पिछली बार गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच सात ओवर्स में 74 रन की साझेदारी हुई थीं। जिसके बाद आज भी मुंबई पलटन इसी तरह के आगाज के प्लान के साथ उतरेगी।

मिडिल और फिनिशिंग में ये खिलाड़ी संभालते नजर आयेंगे जिम्मा, पोलार्ड हो सकते बाहर

'कायरन पोलार्ड का खत्म हुआ IPL 2022 का सफ़र, अब मौका नहीं देगी मुंबई की फ्रेंचाइजी'

मुंबई इंडियंस टीम को सूर्यकुमार यादव के नंबर तीन के बाद तिलक वर्मा के रूप में बेहतरीन नंबर चार का खिलाड़ी मिल गया हैं। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा मिडिल ऑर्डर में नजर आएंगे। वहीं तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस की तरह से अभी तक आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

वहीं केकेआर के खिलाफ मुंबई के विस्फोटक खिलाड़ी किरोन पोलार्ड के स्थान पर डेवॉल्ड ब्रेविस नजर आ सकते हैं। इसके पीछे का कारण दोनों खिलाड़ियों की फार्म है। नंबर पांच पर पोलार्ड का बल्ला इस साल शांत है तो वही डेवॉल्ड ब्रेविस फिनिशर बनकर आ सकते हैं। नंबर छः पर टीम डेविड नजर आ सकते है।

ALSO READ:IPL 2022 Points Table Update: आईपीएल के 53वें मैच के बाद प्लेऑफ से बस 1 कदम दूर हैं ये 2 टीम, तो बाहर हुई ये 3 टीमें

ये होगी बालिंग यूनिट

डेनियल सैम्स ने बताया आखिरी ओवर में क्या थी रणनीति जिसकी वजह से उनकी टीम ने जीता हारा हुआ मैच

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज मतलब जसप्रीत बुमराह का नाम तय है। भले ही खिलाड़ी इस आईपीएल फॉर्म में नजर नहीं आ रहें हैं। लेकिन बुमराह एक ही मैच में अपनी गेंदबाजी से पारी को बदल सकते हैं। जिसके बाद डेनियल सैम्स और राइली मेरेडिथ तेज गेंदबाजी में और स्पिन गेंदबाजी में कुमार कार्तिकेय सिंह और मुरूगन आश्विन को प्लेइंग इलेवन में नजर आ सकते हैं।

मुंबई इंडियंस (MI) प्लेइंग इलेवन :

ईशान किशन ( विकेटकीपर), रोहित शर्मा ( कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, डेवॉल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, कुमार कार्तिकेय सिंह, मुरूगन आश्विन, जसप्रीत बुमराह, राइली मेरेडिथ

ALSO READ:IPL 2022: यशस्वी जैसवाल ने कोच कुमार संगकारा और कप्तान संजू सैमसन को नजरअंदाज कर इन्हें समर्पित किया अपना मैन ऑफ द मैच

Published on May 9, 2022 1:53 pm