Posted inक्रिकेट, न्यूज

अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले कौन से खिलाड़ी खेलेंगे टीम इंडिया के लिए, कप्तान आयुष म्हात्रे ने दिया जवाब

Ayush Mhatre post match
अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले कौन से खिलाड़ी खेलेंगे टीम इंडिया के लिए, कप्तान आयुष म्हात्रे ने दिया जवाब
News on WhatsAppJoin Now

Ayush Mhatre: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 (ICC U-19 World Cup 2026) में भारतीय टीम (Team India) ने इंग्लैंड (England Cricket Team) को 100 रनों से फाइनल में हराकर 6वीं बार ट्रॉफी अपने नाम की है. भारत की जीत में कप्तान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) की भूमिका काफी शानदार रही. एशिया कप 2025 हारने के बाद आयुष म्हात्रे ने शानदार कप्तानी का परिचय दिया और भारत को विश्व विजेता बनाया.

आयुष म्हात्रे ने भारत की जीत का श्रेय अपने खिलाड़ियों के साथ कोचिंग स्टाफ को दिया है. भारतीय टीम को विश्व विजेता बनाने के बाद आयुष म्हात्रे ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Ayush Mhatre ने भविष्य को लेकर कही ये बात

भारत को 100 रनों से आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 जीताने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने कहा कि

“मैं अपनी फीलिंग्स बता नहीं सकता, लेकिन यह हमारे लिए एक यादगार पल है. ये एक जबरदस्त सफर रहा है. हां, लड़कों ने सच में बहुत अच्छा खेला है और हमने जो गोल सेट किए थे, उन्होंने उन्हें सच में बहुत अच्छे से पूरा किया. उन्होंने एक नेचुरल गेम की तरह खेला, तो, हाँ, मैं सच में बहुत खुश हूं.”

वहीं भविष्य में टीम इंडिया के लिए खेलने की इच्छा जाहिर करते हुए आयुष म्हात्रे ने कहा कि

“हमें इसी एटीट्यूड के साथ खेलना चाहिए और जैसा हमने यहां खेला है, तो हम फिर से उसी टीम में नहीं खेलेंगे, लेकिन हम इस रवैये को आगे बढ़ा सकते हैं और इस तरह का क्रिकेट खेल सकते हैं.”

वैभव सूर्यवंशी की आयुष म्हात्रे ने की तारीफ़

भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने फाइनल में 175 रनों की पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की तारीफ करते हुए कहा कि

“हाँ, सूर्यवंशी बस लगे रहे. हमारे पास उनके लिए शब्द नहीं हैं, वैभव ने क्या इनिंग्स खेलीं हैं. लेकिन हाँ, हम जानते हैं कि वह एक शानदार बैट्समैन है, तो उसने इस मैच में दिखाया है कि वह क्या कर सकता है. हां, हम खुश हैं कि हम उस लेगेसी को आगे बढ़ा रहे हैं जो रोहित शर्मा ने भी वर्ल्ड कप जीता, हरमनप्रीत ने भी और अब हमने. तो हम उस लेगेसी को आगे बढ़ाकर खुश हैं. सपोर्ट स्टाफ के लिए कोई शब्द नहीं क्योंकि पिछले आठ, 7 महीने, वे बस हमारे आस-पास ही रहे हैं और इसका क्रेडिट उन्हें जाता है कि उन्होंने हम पर काम किया है.”

ALSO READ: जसप्रीत बुमराह को आराम, तिलक की वापसी, USA के खिलाफ मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 आई सामने, इन खिलाड़ियों को मौका

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...