Posted inक्रिकेट, न्यूज

वैभव सूर्यवंशी-आरोन जार्ज ने अफगानिस्तान को हराकर इंग्लैंड को दी चुनौती, 53 गेंदे रहते 312 रन बनाकर फाइनल में टीम इंडिया

IND vs AFG Team India Final
वैभव सूर्यवंशी-आरोन जार्ज ने अफगानिस्तान को हराकर इंग्लैंड को दी चुनौती, 59 गेंदे रहते 312 रन बनाकर फाइनल में टीम इंडिया
News on WhatsAppJoin Now

Team India: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 (ICC U-19 World Cup 2026) में आज भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला गया. अफगानिस्तान टीम (Afghanistan National Cricket Team) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 2 बल्लेबाजों के शतक की बदौलत अफगानिस्तान की टीम ने 310 रन बनाए.

हालांकि इसके बाद जब भारतीय टीम (Team India) बल्लेबाजी के लिए उतरी तो भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की विस्फोटक पारी एवं आरोन जॉर्ज के शतकीय पारी एवं अंत में आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा की एंकर पारी की बदौलत भारतीय टीम (Team India) ने इस लक्ष्य को 41.1 ओवरों में ही हासिल करके फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

अफगानिस्तान के 2 बल्लेबाजों ने लगाया शतक

अफगानिस्तान की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उन्होंने शानदार शुरुआत की, पहले विकेट के लिए अफगानिस्तान की टीम ने 53 रनों की पारी खेली. उस्मान सदात और खालिद अहमदजई ने पारी की शुरुआत की. इन दोनों बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की, सदात ने 70 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली, वहीं अहमदजई ने 39 गेंदों में 31 रन बनाए.

इसके बाद फैजल सीनोजादा और उजैरउल्लाह नीआजी ने शतकीय पारी खेली, दोनों बल्लेबाजों की शतक की बदौलत अफगानिस्तान की टीम ने भारत की मजबूत गेंदबाजी के सामने 50 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 310 रन बनाए.

भारत (Team India) के लिए देवेश देवेन्द्रन ने 2 और कनिष्क चौहान ने 2 विकेट झटका.

Team India ने मात्र 41 ओवरों में खत्म कर दिया मैच

भारतीय टीम जब इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की, वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही गेंद से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के की बदौलत 68 रन बनाए. वहीं इसके बाद आयुष म्हात्रे ने आज फॉर्म में वापसी की. आयुष के बल्ले से आज अर्द्धशतक निकला.

आयुष म्हात्रे ने 62 रनों की पारी खेली, वहीं उनके आउट होने के बाद विहान मल्होत्रा ने आरोन जॉर्ज का साथ दिया. इन दोनों खिलाड़ियों ने भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया, अंत में आरोन जॉर्ज 104 गेंदों में 115 रनों की पारी खेलकर आउट हुए, वहीं विहान मल्होत्रा 32 रनों पर नाबाद लौटे, उनके साथ पिछले मैच के हीरो वेदांत त्रिवेदी भी 6 गेंदों में 5 रन बनाकर नॉटआउट रहे.

भारतीय टीम ने इस मैच को 41.1 ओवरों में अपने नाम किया. भारत ने इस जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. भारत का मुकाबला अब 6 फरवरी को इंग्लैंड के सामने फाइनल में होगा.

ALSO READ: पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच के बॉयकॉट पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, भारतीय कोच का मजेदार रिएक्शन वायरल

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...