Posted inक्रिकेट, न्यूज

ईशान-कुलदीप बाहर, संजू-अभिषेक ओपनर, USA के खिलाफ पहले मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 आई सामने, इन 11 को मौका

Team India Playing XI Gambhir
ईशान-कुलदीप बाहर, संजू-अभिषेक ओपनर, USA के खिलाफ पहले मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 आई सामने, इन 11 को मौका
News on WhatsAppJoin Now

Team India: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की शुरुआत 7 फरवरी को भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाना है. भारतीय टीम (Team India) इस टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी को यूएसए (USA) के खिलाफ खेलने वाली है. इस मैच के लिए भारत किन 11 खिलाड़ियों को मौका देने वाला है इसको लेकर सम्भावनाओं का बाजार गर्म है.

भारत (Team India) के स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अब भारत और यूएसए के खिलाफ होने वाले मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान किया है. युजवेंद्र चहल ने क्या कुछ कहा है आइए जानते हैं.

युजवेंद्र चहल ने इन 1 खिलाड़ियों को दिया Team India की प्लेइंग 11 में मौका

यूएसए के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 के लिए चहल ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को बतौर ओपनर चुना है. युजवेंद्र चहल का मानना है कि भले ही ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन संजू सैमसन को और मौके मिलने चाहिए थे. इसके साथ ही युजवेंद्र चहल ने नंबर 3 पर तिलक वर्मा और नंबर 4 पर भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को मौका दिया है.

युजवेंद्र चहल ने इसके अलावा बतौर आलराउंडर टीम में हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे को मौका दिया है, जबकि स्पिन आलराउंडर के तौर पर उन्होंने प्लेइंग 11 में उपकप्तान युजवेंद्र चहल को मौका दिया है.

कुलदीप यादव को बाहर करके इन गेंदबाजों को मौका

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने बतौर फिनिशर अपनी प्लेइंग 11 में रिंकू सिंह को शामिल किया है. इसके अलावा उन्होंने अपने साथी स्पिनर कुलदीप यादव को बाहर करके उनकी जगह पर वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग 11 में शामिल करने की बात की है.

इसके अलावा बतौर तेज गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपनी प्लेइंग 11 में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को रखा है. हालांकि भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर क्या सोच रहे हैं ये देखना बेहद दिलचस्प है.

USA के खिलाफ मैच के लिए युजवेंद्र चहल ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह.

ALSO READ: महेंद्र सिंह धोनी ने की भविष्यवाणी बताया कौन सी टीम जीत सकती है टी20 विश्व कप 2026 का ख़िताब

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...