आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका (IND vs SL) की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) को एक ही ग्रुप में रखा गया था. भारतीय टीम (Team India) और पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) का सामना 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा में होना था, लेकिन अब पाकिस्तान से आज एक बुरी खबर सामने आ रही है.
भारत और पाकिस्तान मैच से पहले आज 1 फरवरी को एक बुरी खबर सामने आ रही है, पाकिस्तान सरकार के कहने पर पीसीबी ने भारत और पाकिस्तान के मैच का बहिष्कार कर दिया है.
पाकिस्तान सरकार ने जारी किया T20 World Cup 2026 के लिए फरमान
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) से पहले पाकिस्तान से एक बुरी खबर सामने आ रही है. पाकिस्तान की शाहबाज शरीफ सरकार ने पीसीबी को निर्देश दिया है कि पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेगी, लेकिन भारतीय टीम के खिलाफ होने वाला 15 फरवरी का मैच खेलने नही उतरेगी.
🚨 PAKISTAN TO BOYCOTT INDIA GAME IN T20 WORLD CUP 🚨
– Government of Pakistan has granted approval to participate in the T20 World Cup 2026 but not to take field in the match against India on February 15th. pic.twitter.com/bTBR0MY4SP
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 1, 2026
इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी लगातार धमकी दे रहा था कि पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश का सपोर्ट करने के लिए आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का बहिष्कार कर सकती है, लेकिन अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच नही खेलेगी.
बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान ने लिया नाम वापस
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) से बांग्लादेश की टीम ने अपना नाम वापस ले लिया है. बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के आईपीएल से बाहर किए जाने की वजह से बांग्लादेश ने अपने मैच भारत से बाहर श्रीलंका में खेलने की बात कही. हालांकि आईसीसी ने बांग्लादेश की बात मानने से इनकार कर दिया और बांग्लादेश ने अपना नाम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से वापस ले लिया. इसके बाद बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की टीम को शामिल किया गया है.
पाकिस्तान की टीम ने इसके बाद से ड्रामा शुरू किया और अब पाकिस्तान की टीम ने भी सरकार का बहाना बनाकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आईसीसी क्या फैसला लेती है.
