Posted inक्रिकेट, न्यूज

टी20 विश्व कप 2026 से पहले सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को दी खुली चुनौती, कहा “विश्व कप में हम हर….

Suryakumar Yadav IND vs PAK
टी20 विश्व कप 2026 से पहले सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को दी खुली चुनौती, कहा "विश्व कप में हम हर....
News on WhatsAppJoin Now

Suryakumar Yadav: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. इस बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका (IND vs SL) कर रही हैं. भारतीय टीम (Team India) इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम है. भारतीय टीम ने अभी हाल ही में न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) को 5 मैचों की सीरीज में 4-1 से शिकस्त दी है, इसके बाद भारतीय टीम के हौसले बेहद मजबूत हैं.

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने भी फॉर्म में वापसी कर ली है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेले गए अंतिम मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बाकी देशों को चुनौती दी है.

Suryakumar Yadav ने दी बाकि देशों को खुली चुनौती

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 271 रन बना डाले, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 225 रनों पर आलआउट हुई. सूर्यकुमार यादव ने इसके बाद सभी को खुली चुनौती दी है. सूर्यकुमार यादव ने इस दौरान कहा कि

 ‘हमने सारे डिपार्टमेंट कवर कर लिए हैं. फिर चाहे बैटिंग, बॉलिंग या फिर फील्डिंग.’

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपने बयान से साफ कर दिया है कि कोई भी टीम हो वो और उनकी टीम पूरी तरह से तैयार है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अब तक भारत ने कोई भी टी20 सीरीज नही हारी है.

भारत है डिफेंडिंग चैम्पियन

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा (R0hit Sharma) की कप्तानी में विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी. ऐसे में अब सूर्यकुमार यादव के कंधे पर इस ट्रॉफी को अपने घर में ही रखने की जिम्मेदारी होगी. भारतीय टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में किया है वो बेहद शानदार रहा है.

भारतीय टीम इस समय बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहतर दिख रही है. भारतीय टीम को परेशानी सिर्फ फील्डिंग में रही है, वहीं भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का फॉर्म में न होना भी चिंता का विषय है, वहीं चोट भी भारत को काफी परेशान कर रही है.

ALSO READ: 1-4 से सीरीज हारकर भी 140 करोड़ भारतीयों का दिल जीत ले गए मिचेल सैंटनर, कहा “भारत के सामने, टी20….

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...