भारतीय टीम (Team India) इस समय साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, इसके पहले भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. वहीं इस वनडे सीरीज के बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है.
वहीं इस वनडे सीरीज के तुरंत बाद टीम इंडिया (Team India) का सामना एक बार फिर पाकिस्तान की टीम से होना है. इसके पहले जब भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से हुआ था, तो वहां भारत को शिकस्त का सामना करना पड़ा था.
इस दिन पाकिस्तान से भिड़ेगी आयुष म्हात्रे की Team India
भारत और पाकिस्तान का सामना इस बार अंडर-19 एशिया कप 2025 में होने वाला है. भारत और पाकिस्तान के बीच ये मैच 14 दिसंबर 2025 को खेला जाना है. इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच भारतीय टीम 12 दिसंबर को क्वालीफायर 1 से खेलने वाली है. वहीं दूसरा टीम इंडिया का पाकिस्तान से होगा.
वहीं तीसरा मैच टीम इंडिया, क्वालीफायर 3 से खेलने वाली है, जो 16 दिसंबर को खेला जाएगा. इसके बाद अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बनाती है, तो वो 19 दिसंबर को दूसरे ग्रुप वाली टीम से खेलते दिखेगी. वहीं इस टूर्नामेंट का अंतिम मैच 2 सेमीफाइनलिस्ट टीमों के विजेता के बीच 21 दिसंबर 2025 रविवार को होगा.
अंडर-19 एशिया कप में Team India के मैच
| नं. | दिन | तारीख | मैच | विरोधी टीम | कार्यक्रम का स्थान |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | शुक्रवार | 12 दिसंबर | पहला एक दिवसीय | क्वालीफायर 1 | आईसीसी अकादमी |
| 2 | रविवार | 14 दिसंबर | दूसरा एक दिवसीय | पाकिस्तान | आईसीसी अकादमी |
| 3 | मंगलवार | 16 दिसंबर | तीसरा एक दिवसीय | क्वालीफायर 3 | द सेवन |
| 4 | शुक्रवार | 19 दिसंबर | प्रथम सेमीफाइनल | A1 बनाम B2 | आईसीसी अकादमी |
| 5 | शुक्रवार | 19 दिसंबर | दूसरा सेमीफाइनल | B1 बनाम A2 | द सेवन |
| 6 | रविवार | 21 दिसंबर | अंतिम | टीबीसी | — |
अंडर-19 एशिया कप 2025 के लिए Team India
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह, युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, एरॉन जॉर्ज.
स्टैंडबाय: राहुल कुमार, हेमचूडेशन जे, बीके किशोर, आदित्य रावत.
ALSO READ: जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलते नजर आएंगे विराट कोहली, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट
