Placeholder canvas

CSK vs MI: “ओम फिनिशाय नम:” 40 के उम्र में बल्ला से उगला आग तो धोनी के नाम लगी मीम्स के भंडार, देखें

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) 2022 का 33वा मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई में खेला गया। मुंबई इंडियंस ने टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करके 155 सात विकेट के नुकसान पर बनाए थे। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने जवाब में अंतिम गेंद पर धोनी ने रोमांचक मैच में जीत दिलाई।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा मैच में बिना खाता खोले पहले ही ओवर में दो गेंद खेलने के बाद कैच आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए। जिसके बाद पहले ही ओवर में ईशान किशन भी मुकेश चौधरी की गेंद पर आउट होकर लौट गए। पहले ओवर में ही दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो गए। मुंबई इंडियंस टीम के इस साल के मेगा ऑक्शन की सबसे बड़ी खोज तिलक वर्मा जोकि इसके पहले भी मुंबई इंडियंस के लिए एक अच्छी पारी खेल चुके हैं। उन्होंने एक बार फिर टीम की जरूरत के अनुसार 51 रन बनाए जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल हैं।

फिनिशर धोनी ने जिताया मैच

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी में अपनी हमेशा की तरह पारी की शुरुआत धीमी की। शुरुआती 8 गेंदों में तीन रन थे। लेकिन अंतिम ओवर में जयदेव उनादकट के ओवर में एक बार फिर दुनिया के सबसे बेहेतरीन फिनिशर की भूमिका निभाई और 13 गेंदों पर 215 के स्ट्राइक रेट से 3 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन जड़कर मैच जीता दिया। 40 के उम्र में भी महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से ऐसे चौके-छक्के देख कर फैन्स की मानो खुशियों का ठिकाना ही नहीं रहा . जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ लग गयी …आइये देखते है सोशल मीडिया पर रिएक्शन …

https://twitter.com/JeyaDheena/status/1517203238893678593

ALSO READ:IPL 2022 CSKvsMI : ‘जहांपनाह तुसी ग्रेट हो..’ धोनी ने अंतिम 4 गेंद में ठोके 16 रन, प्लेऑफ के लिए अब मुंबई का ऐसे बनेगा समीकरण