ICC World Test Championship Points Table: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 (ICC WTC 2025-27) के तहत भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई, इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच को भारतीय टीम (Team India) ने सिर्फ ढ़ाई दिनों में ही अपने नाम कर लिया. पहले टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने 140 रन और 1 पारी से अपने नाम कर लिया.
इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली का अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में वेस्टइंडीज (West Indies Cricket Team) ने शानदार खेल दिखाया और भारतीय टीम को 121 रनों का लक्ष्य दिया. इसे भारतीय टीम ने 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इसके बाद अब आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 (ICC WTC 2025-27) में बड़ा बदलाव देखने को मिला है.
WTC पॉइंट्स टेबल की क्या है अब स्थिति
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 (ICC WTC 2025-27) के टॉप पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा है, जबकि नंबर 2 पर श्रीलंका की टीम मौजूद है. इस सत्र में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम इंडिया अब नंबर 3 पर मौजूद है.
क्रम | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | ड्रॉ | अंक | जीत प्रतिशत |
1 | ऑस्ट्रेलिया | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 36 | 100.00% |
2 | श्रीलंका | 2 | 1 | 0 | 0 | 1 | 16 | 66.67% |
3 | भारत | 7 | 4 | 2 | 0 | 1 | 52 | 61.90% |
4 | इंग्लैंड | 5 | 2 | 2 | 0 | 1 | 26 | 43.33% |
5 | बांग्लादेश | 2 | 0 | 1 | 0 | 1 | 4 | 16.67% |
6 | वेस्टइंडीज | 5 | 0 | 5 | 0 | 0 | 0 | 0.00% |
7 | न्यूजीलैंड | – | – | – | – | – | – | – |
8 | पाकिस्तान | – | – | – | – | – | – | – |
9 | दक्षिण अफ्रीका | – | – | – | – | – | – | – |
वेस्टइंडीज ने इस बीच 5 टेस्ट मैच खेले हैं और सभी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. वेस्टइंडीज को पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर भारत के सामने 2 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा. वहीं भारतीय टीम ने इस सत्र में कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमे टीम इंडिया को 4 मैचों में जीत मिली है, जबकि 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मैच ड्रा पर खत्म हुआ है.
WTC 2025-27 में अब तक भारत के मैच के परिणाम
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज
- पहला टेस्ट, लीड्स (20–24 जून 2025): इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराया.
- दूसरा टेस्ट, बर्मिंघम (2–6 जुलाई 2025): भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 336 रन से जीत हासिल की.
- तीसरा टेस्ट, लॉर्ड्स (10–14 जुलाई 2025): इंग्लैंड ने 22 रन से जीत दर्ज की.
- चौथा टेस्ट, मैनचेस्टर (23–27 जुलाई 2025): भारत और इंग्लैंड के बीच मैच ड्रॉ हुआ.
- पांचवां टेस्ट, द ओवल (31 जुलाई –4 अगस्त 2025): भारत ने 6 रन से जीत अपने नाम की.
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज
- पहला टेस्ट, अहमदाबाद (2–4 अक्टूबर 2025): भारत ने एक पारी और 140 रन से मैच जीता.
- दूसरा टेस्ट, दिल्ली (10–14 अक्टूबर 2025): टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की.