Placeholder canvas

IPL 2023: आईपीएल में 4074 रन बनाने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी के करियर पर लटक रही BCCI की तलवार, अब धोनी ने उठाया करियर बचाने का जिम्मा!

आईपीएल 2023 (IPL 2023) की शुरुआत में अब 4 दिन शेष हैं। इस सीजन का आगाज 31 मार्च को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले से होगा। उम्मीद है कि हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों को भरपूर रोमांच और आनंद मिलेगा।  आईपीएल 2023 (IPL 2023) एक खिलाड़ी के लिए काफी खास साबित होने वाला है।

इसकी वजह उसका डूबता करियर है। इस खिलाड़ी को पहले ही टीम इंडिया में कोई जगह देने को तैयार नहीं हैं। वहीं, उसे आईपीएल में भी कोई टीम जल्दी लेने को तैयार नहीं होती है। ऐसे में इस खिलाड़ी का करियर डूबने की कगार पर पहुंच गया है।

करियर के बुरे दौर से गुजर रहा ये बल्लेबाज

बता दें कि भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इन दिनों अपने करियर के सबसे खराब फेज से गुज़र रहे हैं। लंबे वक्त से उनकी नेशनल टीम में वापसी नहीं हुई है। वहीं, आईपीएल में भी कोई भी फ्रेंचाइजी उनको लेने के लिए तैयार नहीं होती है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स उनके लिए डूबते को तिनके का सहारा साबित हुई है।

दरअसल, आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अनुभवी खिलाड़ी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 करोड़ रुपये की मोटी रकम खर्च करके टीम में शामिल किया था। लेकिन ये खिलाड़ी अपनी कीमत के अनुरुप प्रदर्शन करने में नाकाम रहा था।

अजिंक्य रहाणे ने 7 मुकाबलों में सिर्फ 133 रन बनाए थे। जिसकी वजह से फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) से पहले उन्हें रिलीज कर दिया। लेकिन इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें सहारा दिया। ऑक्शन के दौरान फ्रेंचाइजी ने उन्हें 50 लाख रुपये में अपने खेमे में शामिल कर लिया।

158 मैचों में बनाए 4074 रन

माना जा रहा है कि अजिंक्य रहाणे अब अपने डूबते आईपीएल करियर को बचाने के लिए मैदान पर उम्दा प्रदर्शन करते नज़र आएंगे। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में वह टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बात करें अजिंक्य रहाणे के आईपीएल करियर की तो उन्होंने इस लीग में 158 मैच खेले हैं।

इनमें बल्लेबाज ने 30.86 के औसत और 120.68 के स्ट्राइक रेट से 4074 रन बनाए हैं। इस लीग में उनके नाम 2 शतक और 28 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं, खिलाड़ी का बेस्ट स्कोर 105 रनों का रहा है।

ALSO READ: विश्व कप 2023 तक बहुत बीजी है भारतीय टीम का शेड्यूल, जून से सितंबर तक इन देशों के साथ है सीरीज