Posted inक्रिकेट, न्यूज

WTC POINT TABLE: दूसरा टेस्ट ड्रा होते ही टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, अब WTC फाइनल खेलने के लिए करना होगा ये काम

WTC POINTS TABLE TEAM INDIA IND vs SL
WTC POINT TABLE: दूसरा टेस्ट ड्रा होते ही टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, अब WTC फाइनल खेलने के लिए करना होगा ये काम
News on WhatsAppJoin Now

WTC Points Table: 23 अगस्त 2026 से भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच ड्रा हो गया है, जिसके बाद भारतीय टीम (Team India) को ICC WTC की अंक तालिका में बड़ा नुकसान देखने को मिला है। दरअसल दूसरे मैच के आखिरी दिन भारतीय टीम को श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए करारा जवाब दिया है।

इस मैच के ड्रा हो जाने के बाद भारतीय टीम WTC अंक तालिका में बांग्लादेश (Bangladesh Cricket Team) को पीछे करने में नाकाम साबित हुई है। तो आइए श्रीलंका और के बीच दूसरे मैच के ड्रा हो जाने के बाद अंक तालिका में बदलाव पर आपको जानकारी देते हैं।

किस स्थान पर है भारतीय टीम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारतीय टीम को जीत के लिए श्रीलंका के 4 बल्लेबाजों का शिकार कर उन्हें पवेलियन भेजना था, लेकिन श्रीलंका के खिलाड़ी सोनल दिनुशा और केशारा नुवंथा ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए श्रीलंका टीम कि वापसी फिर से मैच में करा दी और मैच ड्रा हो गया। मैच ड्रा हो जाने के बाद भारतीय टीम WTC की अंक तालिका में अपना स्थान नहीं बढ़ा सकती है।

बता दें कि WTC के फाइनल में जाने के लिए भारतीय टीम ने अभी तक कुल 11 मैच खेले हैं, इन 11 मैचों में टीम ने 5 मैच में जीत, 4 मैचों में हार और 2 मैच ड्रा रहे हैं, जिसके बाद भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 51.52 है और टीम अंक तालिका में 5वें स्थान पर बनी है, वहीं बांग्लादेश का जीत प्रतिशत 55.56 है और वो चौथे स्थान पर अपना कब्जा बनाए हुए हैं।

किसके साथ है भारतीय टीम का आगामी टेस्ट सीरीज

बता दें कि भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ इन 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 15 अगस्त को गॉल में किया था, जिसमें पहले मैच में भारतीय टीम ने 165 रनों से शानदार जीत हासिल की थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में टीम जीत हासिल नहीं कर सकी है, जिसके बाद भारतीय टीम के लिए अब WTC 202-27 के फाइनल में जाने के लिए मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

बता दें कि अगर भारतीय टीम को अगर फाइनल में प्रवेश करना है, तो अपने बचे हुए 7 मैचों में से कुल 6 मैचों में टीम को जीत हासिल करनी होगी। श्रीलंका के बाद अब भारतीय टीम को नवंबर 2026 में न्यूजीलैंड के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करना है और इसके बाद साल 2027 के शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर ही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

WTC Points Table में टीमों का स्थान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2026-27 की अंक तालिका पर नजर डाले तो उसमें-

  • पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया कुल 10 मैच में 8 जीत, 2 में हार, अंक 96, अंक प्रतिशत 80.00
  • दूसर स्थान पर दक्षिण अफ्रिका 4 मैचों में 3 जीत, 1 हार, अंक 36, अंक प्रतिशत 75.00
  • तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड 6 मैचों में 4 जीत, 1 ड्रा, 1 हार, अंक 52, अंक प्रतिशत 72.22
  • चौथे स्थान पर बांग्लादेश 6 मैचों में 4 जीत, 1 ड्रा, 1 हार, अंक 40, अंक प्रतिशत 55.56
  • पांचवे स्थान पर भारत 11 मैचों में 5 जीत, 4 हार, 2 ड्रा, अंक 68, अंक प्रतिशत 51.52
  • छठे स्थान पर श्रीलंका 6 मैचों में 1 जीत, 2 हार, 3 ड्रा, अंक 24, अंक प्रतिशत 33.33
  • सातवें स्थान पर इंग्लैंड 14 मैच 5 जीत 8 हार, 1 ड्रा, पेनाल्टी -14, अंक 50, अंक प्रतिशत 29.76
  • आठवें स्थान पर वेस्टइंडीज 12 मैचों में 2 जीत, 8 हार, 2 ड्रा, पेनाल्टी -2, अंक 30, अंक प्रतिशत 20.83
  • नौवें स्थान पर पाकिस्तान 7 मैच 2 जीत, 5 हार, पेनाल्टी -8, अंक 16, अंक प्रतिशत 19.05

ALSO READ: IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतकर भी खुश नही हैं देवदत्त पडिक्कल, अब तक नजरअंदाज किए जाने पर कही ये बात

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...