Rishabh Pant: आईपीएल 2027 (IPL 2027) के पहले ही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) के बीच बड़ा ट्रेड हुआ है, लखनऊ सुपर जायंटस ने कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के बदले ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को दिल्ली कैपिटल्स को सौंप दिया है. आईपीएल 2026 (IPL 2026) खत्म होते ही ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंटस की कप्तानी छोड़ दी थी.
इसके बाद से ही ऐसा माना जा रहा था कि एलएसजी अगले सीजन ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को रिलीज करने वाली है, लेकिन उसके पहले ही एलएसजी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खिलाड़ियों की अदलाबदली हुई, ऋषभ पंत का दिल्ली कैपिटल्स जाना तय हुआ, लेकिन इसके बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने ऋषभ पंत का फोन उठाना बंद कर दिया.
अक्षर पटेल ने उठाना बंद कर दिया था Rishabh Pant का फोन
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की सैलरी लखनऊ सुपर जायंटस में 27 करोड़ थी, लेकिन अब वो सिर्फ 15 करोड़ रूपये में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आने वाले हैं. इस हाई-प्रोफ़ाइल ट्रेड के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अक्षर पटेल ने बताया कि डील पक्की होने के बाद पंत के साथ उनकी पहली बातचीत कैसी रही.
अक्षर पटेल ने कहा
“ऋषभ पंत मुझे यह खबर देने के लिए बार-बार कॉल कर रहे थे, लेकिन मै अपने बच्चे के साथ समय बीता रहा था, इसी वजह से उसका कॉल नही उठा पाया, लेकिन जब मैंने उसे वापस कॉल किया तो उसने उत्साहित होकर तुरंत इस डील को कन्फर्म करते हुए कहा कि कन्फर्म हो गया भाई, मैं वापस आ रहा हूं.”
अक्षर ने आगे कहा कि एक बात थी, जो वह पंत के साथ शेयर करना चाहते थे, लेकिन फोन कॉल के दौरान कह नहीं पाए. वीडियो में उन्होंने मज़ाक में एक मशहूर हिंदी कहावत के साथ पंत का स्वागत किया कि सुबह का भूला अगर शाम को घर वापस आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते.
“Bhai, main wapas aa raha hun.” 🥹
Bapu & the whole of Dilli waited to hear just that 💙❤️ pic.twitter.com/5k1nDtNUTM
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) June 23, 2026
दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही ऋषभ पंत ने शुरू किया था आईपीएल
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के लिए किया था, ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने 2016 में अपने टीम से जोड़ा था, उसके बाद आईपीएल 2024 तक वो दिल्ली कैपिटल्स के साथ ही रहे और इस दौरान उन्होंने दिल्ली की कप्तानी भी की, लेकिन आईपीएल 2024 के बाद आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली ने उन्हें रिलीज कर दिया.
2016 से 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने पहले कार्यकाल के दौरान पंत ने नौ सीजन में कुल 3,284 रन बनाए, जिससे वे फ्रेंचाइज के लिए अब तक के सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी और सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक बन गए.
आईपीएल 2025 में लखनऊ ने उन्हें 27 करोड़ में खरीदा, लेकिन इस खिलाड़ी का प्रदर्शन पिछले 2 सालों में बेहद खराब रहा. ऋषभ पंत ने 2 सालों में लखनऊ सुपर जायंटस के लिए 581 रन बनाए. कप्तान के तौर पर ऋषभ पंत ने लखनऊ को 28 मैचों में 10 जीत दिलाई, जबकि 18 मैच हारे.
