Who is Praful Hinge: आईपीएल 2026 (IPL 20260 में आज सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का सामना राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से हो रहा है, इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन (Ishan Kishan) और हेनरिक क्लासेन की तूफानी पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 216 रन बना डाले, लेकिन जब राजस्थान रॉयल्स की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो सिर्फ 3 ओवरों में उसके 5 बल्लेबाज 9 रनों पर पवेलियन लौट गए थे.
सनराइजर्स हैदराबाद के युवा गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) ने अपने पहले ही ओवर में 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी, वहीं दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने कप्तान रियान पराग को भी पवेलियन की राह दिखाई, ऐसे में फैंस ये जानने को बेहद उत्सुक हैं कि प्रफुल्ल हिंगे कौन है?
कौन हैं Praful Hinge?
24 साल के प्रफ्फुल हिंगे (Praful Hinge) घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं. वह नागपुर के रहने वाले हैं. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद सनराइजर्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने उन्हें ऑक्शन से पहले ट्रायल के लिए बुलाया था.
डेनियल विटोरी की कोचिंग वाली सनराइजर्स की टीम को वह काफी पसंद आए और उन्हें खरीद लिया गया. वह उनादकट की तरह मीडियम फास्ट बॉलर हैं और गेंद में विविधता लाने के लिए मशहूर हैं.
प्रफ्फुल हिंगे 2022 से चेन्नई के एमआरएफ पेस फाउंडेशन से जुड़े हुए हैं. वह 2024 में 15 दिन के डे कैंप के लिए ब्रिस्बेन गए थे. वहां उन्होंने जोश हेजलवुड और झाए रिचर्डसन जैसे अनुभवी तेज गेंदबाजों के साथ गेंदबाजी का अभ्यास किया और अपनी घरेलू टीम में उसी साल डेब्यू किया था, अब ये खिलाड़ी आईपीएल में तूफ़ान मचाने को तैयार है.
Praful Hinge का कैसा रहा है करियर
प्रफुल्ल हिंगे के बारे में जानने को फैंस आज उत्सुक हैं, लेकिन प्रफुल्ल हिंगे ने अब तक 10 फर्स्ट क्लास मैचों में दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 26.66 की औसत से 27 विकेट लिए हैं. विदर्भ के लिए विजय हजारे ट्रॉफी जीतने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी और 5 मैचों में 5 विकेट झटके थे. इसके अलावा 1 टी20 मैचों में उन्होंने 1 विकेट अपने नाम किया है.
आज के मैच में उन्होंने अपने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को पवेलियन भेजा, वहीं चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल और 6वीं गेंद पर लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को पवेलियन की राह दिखा दी. इसके बाद अपने दूसरे ओवर की 6वीं गेंद पर उन्होंने कप्तान रियान पराग को पवेलियन भेजा.
