Posted inक्रिकेट, न्यूज

कौन हैं अश्विनी कुमार? जिन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 विकेट लेकर मुंबई इंडियंस को दिलाई 99 रनों से जीत

Who is Ashwini Kumar Mumbai Indians
कौन हैं अश्विनी कुमार? जिन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 विकेट लेकर मुंबई इंडियंस को दिलाई 99 रनों से जीत
News on WhatsAppJoin Now

Who is Ashwini Kumar: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम से हुआ, जहां मुंबई इंडियंस की टीम ने गुजरात को 99 रनों के विशाल अंतर से हराकर इतिहास रच दिया है. मुंबई इंडियंस की जीत के हीरो तिलक वर्मा (Tilak Varma) के अलावा अश्विनी कुमार (Ashwini Kumar) रहे, जिन्होंने 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया और मुंबई को जीत दिलाई.

मुंबई इंडियंस के लिए अश्विनी कुमार ने आज 4 ओवरों में 6 की इकॉनमी से सिर्फ 24 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. ऐसे में फैंस जानने को बेहद उत्सुक हैं कि अश्विनी कुमार कौन हैं?

कौन हैं Ashwini Kumar?

अश्विनी कुमार (Ashwini Kumar) ने 18 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था. इसके बाद 20 साल की उम्र में उनकी एंट्री लिस्ट ए में हुई और फिर 21 साल की उम्र में सीनियर टी20 में डेब्यू किया. मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी को बेस प्राइस में 30 लाख रुपए में खरीदा था. वहीं पिछले साल वो पंजाब किंग्स का हिस्सा थे लेकिन प्लेइंग 11 खेलने का मौका नहीं मिला.

अश्विनी कुमार ने पंजाब के लिए साल 2022 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू किया और चार मैच खेले. इस दौरान उन्होंने तीन विके लिए. अश्विनी पंजाब के लिए दो फर्स्ट क्लास और चार लिस्ट ए मैच भी खेल चुके हैं. हालांकि ये खिलाड़ी सुर्खियों में तब आया जब इसने शेर ए पंजाब टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया. उनका बेस्ट प्रदर्शन 36 रन देकर 4 विकेट था.

केकेआर के खिलाफ इस खिलाड़ी ने डेब्यू में ही रचा था इतिहास

31 मार्च 2025 को केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने अश्विनी कुमार (Ashwini Kumar) को डेब्यू का मौका दिया था. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में डेब्यू मैच खेल रहा ये खिलाड़ी पहली ही गेंद पर इतिहास रच दिया था. अश्विनी कुमार ने अपने पहले ही मैच में पहले ओवर की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर इतिहास रच दिया. इस तरह वो मुंबई के दूसरे और आईपीएल इतिहास के 10वें गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने डेब्यू पर पहली ही गेंद पर विकेट चटका डाला.

अश्विनी कुमार अपने डेब्यू मैच में भी 4 विकेट ले लिए थे. अश्विनी ने सबसे पहले अजिंक्य रहाणे को आउट किया. फिर उन्होंने रिंकू सिंह को अपना शिकार बनाया. और फिर मनीष पांडे और आंद्रे रसेल को क्लीन बोल्ड कर अपनी झोली में 4 विकेट डाल लिया था. इस तरह अश्विनी डेब्यू में 4 विकेट लेने वाले आईपीएल में पहले भारतीय गेंदबाज बने.

ALSO READ: कैबिनेट मंत्री के भतीजे का बिना कोई टी20 मैच खेले हुआ आईपीएल डेब्यू, पहले ही मैच में गेंदबाजी से बनाया सभी को दीवाना

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...