Posted inक्रिकेट, न्यूज

विश्व कप 2027 खेलने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने BCCI के सामने रखी शर्त! खतरे में गौतम गंभीर का कोचिंग करियर

Rohit Sharma Virat Kohli BCCI and Gautam Gambhir
विश्व कप 2027 खेलने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने BCCI के सामने रखी शर्त! खतरे में गौतम गंभीर का कोचिंग करियर
News on WhatsAppJoin Now

Rohit Sharma: बीते समय में भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) क्रिकेट टीम के बीत 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम (Team India) ने कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए जीत हासिल की थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) ने पहले बल्लेबाजी करके भारतीय टीम के सामने 388 रनों का विशाल लक्ष्य समाने रख दिया था।

जवाब में भारतीय टीम ने विराट कोहली (Virat Kohli), शुभमन गिल (Shubman Gill) और  रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बाद भी भारतीय टीम को 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने इंग्लैंड से खिलाफ वनडे सीरीज भी गंवा दी।

RO-KO के संन्यास को लेकर चर्चा तेज

भारतीय टीम के लिए अहम हिस्सा रहने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली (Rohit Sharma and Virat Kohli) पहले ही टेस्ट और T20 प्रारुप से संन्यास ले चुके हैं। अब मौजूदा समय में इन दोनों खिलाड़ियों के वनडे संन्यास की चर्चा काफी तेज है। लगातार दोनों खिलाड़ियों के संन्यास की खबरों को देखते हुए अब रोहित और विराट सीधे BCCI से अपने भविष्य और साल 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

बता दें कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली, भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप 2027 (ICC ODI World Cup 2027) खेलना चाहते हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर करने के विचार में है। फैंस को इस बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी कि रोहित और विराट, वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा होंगे कि नहीं।

गौतम की कोचिंग में खराब है टीम का माहौल

दरअसल जब से भारतीय टीम के हेड कोच का पद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के हाथों में सौंपा गया है, तब से भारतीय टीम कई सीरीज में हारती हुई नजर आ रही है। इसी के साथ ही कोच ने अब तक कई स्टार खिलाड़ियों को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखाय दिया है, जिन्हें अब दोबारा टीम में वापसी करने का मौका नहीं दिया जा रहा है, जो कि भारतीय टीम की हार का सबसे बड़ा कारण बन रहा है।

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) के द्वारा एक बार फिर से स्टार खिलाड़ियों को टीम में वापसी का मौका दिया जाता है, तो ऐसे में भारतीय टीम दोबारा से मजबूत होती हुई दिखाई दे सकती है।

इंग्लैंड के खिलाफ Rohit Sharma और विराट का प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे में विराट कोहली और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के प्रदर्शन के बारे में बात करें तो इस मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला आग उगलता हुआ दिखाई दिया। दरअसल इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 110 गेंदों में 138 रनों की पारी खेली और जो उनकी बल्लेबाजी पर आलोचना कर रहे थे उनका मुंह बंद कर दिया।

वहीं दूसरी ओर विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 60 गेंदों में 74 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसी के साथ ही तीसरे वनडे में दोनों बल्लेबाजों ने एक साथ 400 अंतराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गए हैं।

ALSO READ: भारत को फिर बनना है वनडे में दुनिया की नंबर 1 टीम तो इन 4 खिलाड़ियों की करानी होगी टीम इंडिया में वापसी

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...