Posted inक्रिकेट, न्यूज

IPL 2026 के हर मैच के लिए वैभव सूर्यवंशी ले रहे हैं इतनी मोटी सैलरी, जानिए कितनी है 15 साल के क्रिकेटर की नेटवर्थ

vaibhav suryavanshi net worth ipl 2026 salary
IPL 2026 के हर मैच के लिए वैभव सूर्यवंशी ले रहे हैं इतनी मोटी सैलरी, जानिए कितनी है 15 साल के क्रिकेटर की नेटवर्थ
News on WhatsAppJoin Now

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को अपना दीवाना बना लिया है. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का 15 साल का ये युवा ओपनर बल्लेबाज टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज हैं. वहीं वैभव सूर्यवंशी इस दौरान सबसे तेज स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी के इस प्रदर्शन के बाद फैंस उनके बारे में जानने को बेहद उत्सुक हैं.

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के फैंस उनकी आईपीएल सैलरी और नेटवर्थ समेत उनके बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं. आइए आपको बताते हैं कि वैभव सूर्यवंशी को हर एक आईपीएल मैच के लिए कितनी सैलरी मिलती है.

Vaibhav Suryavanshi की कितनी है 1 मैच की सैलरी

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का कद हर मैच के साथ बढ़ता ही जा रहा है. 15 साल की उम्र में वो दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों की धुनाई कर रहे हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 250 के करीब का नजर आ रहा है. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि वैभव को एक मैच खेलकर कितनी कमाई कर लेते हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान की टीम ने उनको 1.10 करोड़ में खरीदा था, जहां उनका बेस प्राइज 30 लाख रुपये था. इसके हिसाब से जोड़ा जाए तो उनको एक मैच खेलने के लिए आईपीएल में 7.85 लाख रुपये मिलते हैं. इसी के साथ खिलाड़ियों को हर मैच खेलने की मैच फीस अलग से मिलती है, जो कि 7.50 लाख रुपये है.

आईपीएल 2026 में वैभव की एक मैच की कमाई 15.35 लाख है. इसी के साथ उनकी नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2.5 से 3 करोड़ के बीच में आंकी जा रही है. इसके अलावा वो बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट भी खेलते हैं.

Vaibhav Suryavanshi का IPL में प्रदर्शन है बेहद शानदार

राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अब तक 2 सीजन में कुल 11 मैच खेले हैं, इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 11 मैचों की 11 पारियों में 41.09 के औसत और 229.4 के स्ट्राइक रेट से 452 रन बनाए हैं. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101 रनों का है.

वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से इस दौरान 1 शतक और 3 अर्द्धशतक निकले हैं. वैभव सूर्यवंशी ने अब तक आईपीएल में 36 चौके और 42 छक्के जड़े हैं. वैभव सूर्यवंशी ने अभी हाल ही में आरसीबी के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया, वहीं 26 गेंदों में 300 के स्ट्राइक रेट से 78 रनों की पारी खेली.

ALSO READ: Arjun Tendulkar के लिए LSG की जर्सी में नजर आईं पत्नी सानिया चंडोक, लेकिन सारा तेंदुलकर हैं इस टीम की सपोर्टर

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...