Posted inक्रिकेट, न्यूज

दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले ही मैच में फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी, एक बार फिर फ्लॉप हुए उपकप्तान

Vaibhav Sooryavanshi
दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले ही मैच में फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी, एक बार फिर फ्लॉप हुए उपकप्तान
News on WhatsAppJoin Now

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम (Team India) के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण दलीप ट्रॉफी (D में डेब्यू करने का मौका दिया गया था, लेकिन इस टूर्नामेंट में खिलाड़ी अपनी फैंस को वह पूरा अंदाज नहीं दिखा पाए हैं। जो कि उन्होंने IPL 2025 और 2026 में दिखाया था। फैंस इस टूर्नांमेंट में वैभव सुर्यवंशी से वही उम्मीद लगा कर बैठे थे लेकिन वैभव नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में केवल 8 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए।

फैंस को वैभव सूर्यवंशी का यह प्रदर्शन बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है, लेकिन वैभव ने इस मुकाबले के शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए थे उन्होंने मैदान आते ही अपने बल्ले से 2 चौके जड़ दिए थे, लेकिन वह एक लंबी पारी नहीं खेल सकें। तो आइए आपको भी इस बारे में कुछ खास जानकारी देने की कोशिश करते हैं।

ओपनिंग के लिए मैदान में उतरे थे Vaibhav Sooryavanshi

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस दलीप ट्रॉफी में भारतीय टीम के विस्फोटक 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ ईस्ट जोन के लिए ओपनिंग करने के लिए मैदान में उतरे थे, लेकिन वह टीम को एक अच्छी शुरुआत देने में नाकाम साबित हुए हैं। मैदान में उतरे दी वैभव सूर्यवंशी ने नॉर्थ ईस्ट जोन के गेंदबाज बिश्वरजीत कोंथौजम के खिलाफ पहला चौका जड़ा।

इसके बाद वैभव ने उनकी अगली गेंद पर बल्ले से तेज कट लगाकर एक और चौका जड़ दिया, इसके बाद वैभव ने एक डॉट गेंद खेली। लेकिन अगली गेंद पर ही वैभव के द्वारा बड़ा और तेज शॉट खेलने के चक्कर में वह फील्डर को कैच कर बैठे और आउट हो गए। इस तरह से खिलाड़ी ने 6 गेंदों में 8 रनों की पारी खेली है।

ईस्ट जोन के खिलाड़ियों ने की खराब शुरुआत

दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच बेंगलुरु में स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सिलेंक CoE ग्राउंड-2 में नॉर्थ ईस्ट जोन कि टीम ने पहले टॉस जीकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जिसके बाद मैदान में उतरे ईस्ट जोन के ओपनर बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के द्वारा टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी।

जहां वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) केवल 8 रन बनाकर पेविलयन वापस लौट गए वही अभिमन्यु ईश्वर केवल 15 रन कि ही पारी खेल सके। जो कि टीम के लिए आगे जाके बड़ी परेशानी बन गई।

दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन क्रिकेट टीम प्लेइंग 11

दलीप ट्रॉफी 2026 के में ईस्ट जोन क्रिकेट टीम कि प्लेइंग 11 के बारे में बात करें तो उमसें ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), वैभव सुर्यवंशी (उप कप्तान), सुदीप कुमार घरामी, अभिमन्यु ईश्वरन, कुमार कुशाग्र, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, शाहबाज अहमद, मुकेश कुमार, अभिजीत के सरकार, विराट सिंह जैसे खिलाड़ियों को प्लेइंद 11 का हिस्सा बनाया गया है।

ALSO READ: IND vs SL: दूसरे टेस्ट में बिना आउट हुए क्यों पवेलियन लौटे ऋषभ पंत? क्या आज करेंगे बल्लेबाजी?

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...