Posted inक्रिकेट, न्यूज

29 गेंदों में 97 रनों की पारी खेलने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किया चौकाने वाला खुलासा, कहा “आउट होने के बाद मुझे…

Vaibhav Sooryavanshi Post Match
29 गेंदों में 97 रनों की पारी खेलने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किया चौकाने वाला खुलासा, कहा "आउट होने के बाद मुझे...
News on WhatsAppJoin Now

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल में मात्र 28 गेंदों में 97 रन बना दिए थे और अगर अगली गेंद पर वो अपना शतक पूरा करते तो वो आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाते. आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है उन्होंने 30 गेंदों में शतक ठोका है.

हालांकि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) 29वें गेंद पर 97 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए और सबसे तेज शतक लगाने से चूक गए. वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज शतक से चुकने के बाद चौकाने वाला खुलासा किया.

सबसे तेज शतक से चुकने के बाद Vaibhav Sooryavanshi ने कही ये बात

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने सिर्फ़ 29 गेंदों में 12 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 97 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 334.48 का था, उनकी इस पारी की बदौलत ही उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 47 रनों से हराने में सफल रही. हालांकि सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड से चुकने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि

“मुझे आउट होने के बाद ही पता चला. उस समय मेरा पूरा ध्यान इस बात पर था कि मैं टीम के लिए जितना हो सके उतना योगदान दूं, क्योंकि शतक तो बनते ही रहेंगे, लेकिन अभी मेरा ध्यान इस बात पर है कि हम ट्रॉफी कैसे जीतें.”

वैभव सूर्यवंशी ने बताया आगे का फ्यूचर प्लान

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम का सामना अब क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस की टीम से होगा. अब वैभव सूर्यवंशी ने आगे के मैच को लेकर कहा कि

“मै बस यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि गेंदबाजों का सामना कैसे करना है और बाउंड्री की लंबाई का अंदाजा कैसे लगाना है. जब मै अच्छे इरादे दिखाता हूं, तो गेंदबाज दबाव में आ जाता है.”

वैभव सूर्यवंशी ने क्वालीफायर 2 को लेकर कहा कि

“हम इस जीत का जश्न मनाएंगे और अगले मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे.”

ALSO READ: पैट कमिंस ने वैभव सूर्यवंशी के आगे मानी हार, प्लान A, B, C सारे फेल होने के बाद बेबी बॉस के लिए कही ये बात

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...