Posted inक्रिकेट, न्यूज

पैट कमिंस ने वैभव सूर्यवंशी के आगे मानी हार, प्लान A, B, C सारे फेल होने के बाद बेबी बॉस के लिए कही ये बात

Pat Cummins on Vaibhav Sooryavanshi
पैट कमिंस ने वैभव सूर्यवंशी के आगे मानी हार, प्लान A, B, C सारे फेल होने के बाद बेबी बॉस के लिए कही ये बात
News on WhatsAppJoin Now

Pat Cummins on Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का सामना राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से हुआ. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने मात्र 29 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली. इस विस्फोटक पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए. इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 196 रनों पर आलआउट हुई और 47 रनों से ये मैच गंवा बैठी.

पैट कमिंस ने मैच हारने के बाद बताया कि उन्होंने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के लिए सिर्फ 1 प्लान नही बनाया था, उन्होंने प्लान A, प्लान B और प्लान C तैयार किया था, लेकिन सारे प्लान फेल हुए.

Pat Cummins ने वैभव सूर्यवंशी के लिए कही ये बात

वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और 29 गेंदों में 97 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने चौके छक्कों की बार‍िश कर दी. राजस्थान रॉयल्स ने पैट कमिंस के 1 ओवर में 25 रन बनाए. इस मैच में मिली शिकस्त के बाद पैट कमिंस ने इस मुकाबले के लिए वैभव सूर्यवंशी के लिए तीन प्लान बना रखे थे, मगर उनका कोई भी प्लान युवा बल्लेबाज के आगे नहीं चल पाया.

पैट कमिंस (Pat Cummins) ने हार के बाद वैभव सूर्यवंशी की तारीफ़ करते हुए कहा कि

“वह काफी अच्छा खेले. पिच बहुत अच्छी थी, लेकिन गलती की गुंजाइश इतनी कम होती है कि अगर यॉर्कर से चूक जाते हैं तो वह नहीं छोड़ते. विकेट काफी अच्छा था. उन्होंने कहा कि उनकी टीम हर लिहाज से बहुत संतुलित है.”

पैट कमिंस ने बताया सनराइजर्स हैदराबाद के हार की वजह

पैट कमिंस (Pat Cummins) ने सनराइजर्स हैदराबाद के हार की वजह का खुलासा करते हुए कहा कि

“लक्ष्य हासिल करने के लिए टीम के पक्ष में कुछ चीजों का सही होना जरूरी था, लेकिन उन्होंने गलत समय पर कुछ विकेट गंवा दिए. वह शीर्ष दो में जगह बनाने से बस थोड़ा सा ही दूर रह गए, लेकिन उनके ख‍िलाड़‍ियों की कोशिशों पर कोई शक नहीं किया जा सकता.”

वहीं हार के बावजूद पैट कमिंस ने प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की तारीफ करते हुए कहा कि

“प्रफुल्ल हिंगे और साकिब बहुत बढ़िया थे. वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे युवा टीमों में से एक हैं और कोचिंग टीम ने कुछ बेहतरीन हीरे खोज निकाले हैं.”

ALSO READ:SRH के खिलाफ एलिमिनेटर मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 में हुए 2 बदलाव, इन 2 खिलाड़ियों की हुई छुट्टी!

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...