Rajasthan Royals Playing XI: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाना है. आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला जाना है. आज के मैच में जो भी टीम हारेगी उसका आईपीएल सफर यहीं खत्म हो सकता है, वहीं जीतने वाली टीम 29 मई को गुजरात टाइटंस का सामना करेगी.
ऐसे में आज के नॉकआउट मैच के लिए दोनों ही टीम अपनी मजबूत प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतरने वाली हैं. आज के मैच के लिए राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम 2 बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है.
Rajasthan Royals की प्लेइंग 11 में इन 2 खिलाड़ियों की होगी एंट्री
राजस्थान रॉयल्स के लिए आज के मैच में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करते नजर आने वाले हैं, इन दोनों खिलाड़ियों ने राजस्थान को प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. आज के मैच में अगर इन दोनों में से किसी एक का भी बल्ला चला तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बैकफूट पर होगी.
वहीं राजस्थान रॉयल्स के मिडिल ऑर्डर की बात करें तो टीम में कप्तान रियान पराग, ध्रुव जुरेल और डोनोवन फरेरा हैं. शुभम दुबे का बल्ला अब तक नहीं चला है. उन्हें बाहर करके वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर को टीम में लाया जा सकता है. फिनिशर के तौर पर राजस्थान के पास रवींद्र जडेजा हैं, जो बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी का भी विकल्प प्रदान करते हैं.
राजस्थान रॉयल्स इन गेंदबाजों को दे सकता है मौका
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के गेंदबाजी की बात करें तो टीम में 1 बदलाव देखने को मिल सकता है, अगर हेटमायर को प्लेइंग 11 में शामिल करना है, तो ऐसे में एक विदेशी खिलाड़ी को बाहर करना होगा और वो नाम नांद्रे बर्गर का हो सकता है. वहीं नांद्रे बर्गर की जगह संदीप शर्मा को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है.
राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाजी का जिम्मा आज के मैच में दीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा के कंधे पर होगी. वहीं बतौर इम्पैक्ट प्लेयर यश राज पुंजा को टीम में शामिल किया जा सकता है, जिन्होने अब तक बतौर गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन किया है और आज के मैच में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो सकती है.
राजस्थान रॉयल्स की सम्भावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा. (इम्पैक्ट प्लेयर: यश राज पुंजा)
