Virat Kohli: आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर (IPL 2026 Qualifer 1) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challenger Bengaluru) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच कल रात धर्मशाला में खेला गया, जहां गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीता और आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी (RCB) ने कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की विस्फोटक अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत 254 रन बनाए.
इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम ने 162 रन बनाए, इस दौरान गुजरात के लिए सिर्फ राहुल तेवतिया ने 43 गेंदों में 68 रन बनाए. वहीं मैच से पहले विराट कोहली (Virat Kohli) ने गुजरात के खिलाड़ियों को चिढ़ाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Virat Kohli ने गुजरात के खिलाड़ियों को चिढ़ाया
क्वालीफायर 1 का मैच धर्मशाला में खेला गया था. मैच से पहले गुजरात के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ का फोटो शूट चल रहा था. इस दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) ने डग आउट के पास खड़े होकर नागिन डांस वाला इशारा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इससे पहले विराट कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ट्रेविस हेड के साथ तीखी नोंकझोक करते हुए नजर आए थे.
View this post on Instagram
मैच के बाद उन्होंने ट्रेविस हेड से हाथ तक नहीं मिलाया था. ये भी मामला खूब चर्चा में रहा था. इसके बाद विराट कोहली (Virat Kohli) के फैंस ने सोशल मीडिया पर हेड की पत्नी जेसिका हेड को निशाना बनाया और कमेंट सेक्शन में जाकर उन्हें अपशब्द कहे थे.
RCB ने लगातार दूसरी बार फाइनल में बनाया जगह
विराट कोहली की आरसीबी ने इस बार लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई है, पिछले सीजन उन्होंने पंजाब किंग्स को शिकस्त देकर आईपीएल 2025 की ट्रॉफी अपने नाम की थी, आरसीबी ने 18 सालों बाद पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. वहीं अब लगातार दूसरी बार ये टीम फाइनल में है.
आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद में होगा. वहीं आज के मुकाबले में जोकि सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है, इस मैच में जीतने वाली टीम 29 मई को गुजरात के सामने होगी, वहीं 29 मई को जो भी टीम जीत हासिल करेगीवो 31 मई को फाइनल खेलने वाली है.
