वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अभी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया (Team Indi) के साथ हैं, वैभव सूर्यवंशी को जल्द ही डेब्यू का मौका मिलने वाला है, जिसके बाद वो सबसे कम उम्र में भारत के लिए खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, वैभव सूर्यवंशी के पास सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. वहीं अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद ने भी क्रिकेट फैंस के बीच दस्तक दे दी है.
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के छोटे भाई आशीर्वाद (Ashirvad Sooryavanshi) ने एक बार फिर तूफानी शतकीय पारी खेली है, उन्होंने अपनी पारी में 6 छक्के की मदद से 168 रनों की तूफानी पारी खेली है, उनके बल्लेबाजी स्कोर का स्क्रीनशॉट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
आशीर्वाद सूर्यवंशी के तूफ़ान में उड़ी विरोधी टीम
बिहार के समस्तीपुर के एक क्रिकेट मैच में कुछ दिन पहले ही आशीर्वाद ने अपने जीवन का पहला शतक जमाया था. इसके बाद अब फिर से 40-40 ओवर के मैच में आशीर्वाद का बल्ला गरजा. वैभव के छोटे भाई आशीर्वाद ओपनिंग करने आए और उन्होंने 119 गेंद में 19 चौकों और छह छक्कों की मदद से 168 रन की पारी खेली.
इसके चलते उनकी टीम ऋषव 11 ने 40 ओवर में सात विकेट पर 311 रन का विशाल स्कोर बनाया. जबकि दूसरे सलामी बल्लेबाज कुणाल ने भी 52 रन बनाए.
Proud of you, my little brother. Keep shining and making us proud every day ❤️ pic.twitter.com/VuKWZ7rroG
— Vaibhav Sooryavanshi (@Vaibhavsooryava) June 24, 2026
वैभव की तरह उनके छोटे भाई आशीर्वाद भी प्रोफेशनल क्रिकेटर बनना चाहते हैं. हाल ही में उन्होंने जब शतक लगाया था, तब उनके पिता संजीव ने कहा था कि
“आप सभी का स्नेह बना रहा तो मेरा छोटा बेटा भी काफी आगे जाएगा. आशीर्वाद भी वैभव की तरह आगे चलकर एक प्रोफेशनल क्रिकेटर बनना चाहते हैं.”
Vaibhav Sooryavanshi ने 14 साल की उम्र में आईपीएल से बनाई पहचान
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) आज किसी परिचय के मोहताज नही हैं, 14 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था, जिसके बाद से इस खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नही देखा और एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाए, अब वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 700 से ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया और उसी की बदौलत उन्हें टीम इंडिया में डेब्यू का मौका मिला है.
26 जून को भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच खेलने वाली है, रिपोर्ट्स की मानें तो पहले ही टी20 में वो भारत के लिए डेब्यू करते नजर आ सकते हैं, अभिषेक शर्मा के साथ वैभव टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं.
ALSO READ: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में पक्का हुआ इन 3 खिलाड़ियों का डेब्यू, कप्तान श्रेयस अय्यर ने किया तय!
