Usman Tariq: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. भारतीय टीम (Team India) के आंकड़े बेहद शानदार है और टीम इंडिया एक बार फिर पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) पर भारी पड़ती हुई दिखाई दे रही है. भारतीय टीम के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक (Usman Tariq) की वजह से पाकिस्तान की टीम भी इस बार मजबूत नजर आ रही है.
हालांकि भारतीय टीम के बल्लेबाज उस्मान तारिक का तोड़ निकालने का दावा कर रहे हैं. भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने साफ कर दिया है कि भारतीय टीम, उस्मान तारिक से भयभीत नही है. वहीं उस्मान तारिक खुद भी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के फैन हैं.
Usman Tariq ने धोनी को दिया अपनी सफलता का श्रेय
पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक (Usman Tariq) ने खुलासा किया है कि उन्होंने क्रिकेटर बनने का सपना छोड़ दिया था, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक देखने के बाद उन्हें हौसला मिला और उन्हें लगा कि वो पाकिस्तान के लिए एक न एक दिन जरुर खेल सकते हैं. सुशांत सिंह राजपूत स्टारर “एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी” में महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेटर बनने के पहले के संघर्ष को दिखाया गया है, जिससे उस्मान तारिक ही नहीं काफी लोग प्रभावित हुए और उसमे से आज कुछ सफल क्रिकेटर हैं.
उस्मान तारिक ने महेंद्र सिंह धोनी को अपनी सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि
“मैंने क्रिकेट में नाम कमाने का आइडिया छोड़ दिया था, लेकिन एक दिन मैंने ये फिल्म देखी, और इससे मुझे यकीन हो गया कि मैं भी ऐसा कर सकता हूं.”
उस्मान तारिक ने यूएसए के खिलाफ निभाई मैच विनर की भूमिका
उस्मान तारिक ने अभी हाल ही में 10 फरवरी को पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेले गए मैच में शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान को जीत दिलाई थी. उस्मान तारिक ने अब तक 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और इस दौरान 7.90 के शानदार औसत और 5.93 के इकॉनमी रेट से 11 विकेट झटके हैं.
अभी हाल ही में यूएसए के खिलाफ मैच में इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने 4 ओवरों में 6.75 के इकॉनमी रेट से 27 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किया. अब भारत के खिलाफ उस्मान तारिक का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखना बेहद दिलचस्प होगा.
