Posted inउत्तर प्रदेश, न्यूज, राजनीति

सीएम योगी आज 818 युवाओं को देंगे अप्वाइंटमेंट लेटर, यूपी में नौकरी का देने का महाभियान शुरू

CM YOGI ADITYANATH OFFER LETTER
सीएम योगी आज 818 युवाओं को देंगे अप्वाइंटमेंट लेटर, यूपी में नौकरी का देने का महाभियान शुरू
News on WhatsAppJoin Now

CM योगी आदित्यनाथ: उत्तर प्रदेश में विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में 19 सितंबर 2026 को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में 818 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में 21 अभ्यर्थियों को स्वयं नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे, जबकि बाकी 797 चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित विभागों के माध्यम से नियुक्ति पत्र मिलेगा।

चार प्रमुख विभागों में हुई नियुक्तियां

इस भर्ती अभियान में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश उद्योग निदेशालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं तथा आयुष विभाग के चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं।

सबसे अधिक 404 नियुक्तियां आयुष विभाग में हुई हैं। इनमें 361 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट, चार होम्योपैथिक प्रोफेसर, पांच आयुर्वेद प्रोफेसर, 22 आयुर्वेद रीडर, एक यूनानी प्रोफेसर, एक यूनानी रीडर और 10 यूनानी लेक्चरर शामिल हैं।

वहीं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में 357 एक्सरे-टेक्नीशियन के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इन नियुक्तियों से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी मानव संसाधन को बढ़ाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

कौशल विकास और उद्योग विभाग में भी नियुक्तियां

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के तहत विभिन्न ट्रेडों में 48 अनुदेशकों का चयन हुआ है। इनमें प्लंबर के 31, मैकेनिक (ट्रैक्टर) के छह, पेंटर के चार और वायरमैन के चार पद शामिल हैं। इसके अलावा सर्वेयर, मैकेनिकल मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स और लेदर गुड्स मेकर के एक-एक पद पर चयन हुआ है।

उत्तर प्रदेश उद्योग निदेशालय, कानपुर के तहत सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के नौ पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र मिलेगा।

छह महीने में एक लाख नौकरियों का लक्ष्य

लाइव हिन्दुस्तान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अगले छह महीनों में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य बताया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि प्रदेश में अब तक 9.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। साथ ही पुलिस और होमगार्ड के करीब 77 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी भी दी गई थी।

ALSO READ: बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! गाजियाबाद और लोनी में प्रदूषण रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी के कड़े आदेश

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...