Posted inउत्तर प्रदेश, न्यूज, राजनीति

UP CM Yogi Adityanath पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को मिला सबक, पुलिस ने किया गिरफ्तार और अब….

UP CM Yogi Adityanath
UP CM Yogi Adityanath पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को मिला सबक, पुलिस ने किया गिरफ्तार और अब....
News on WhatsAppJoin Now

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को लेकर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला गौतमबुद्ध नगर के दादरी क्षेत्र का है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

Yogi Adityanath पर अभद्र टिपण्णी का वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो दादरी के रेलवे रोड इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में एक यूट्यूबर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों से बातचीत करता नजर आता है। इसी दौरान आलम नामक युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के बारे में कथित तौर पर गलत आरोप लगाते हुए आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

वीडियो सामने आने के बाद यह तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया। रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो को अब तक आठ लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी।

व्यापार मंडल की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

मामले को लेकर स्थानीय व्यापार मंडल की ओर से दादरी कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी दादरी प्रशाली गंगवार के अनुसार, शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दादरी में किराए के मकान में रहता है और खुद को मूल रूप से गोरखपुर का निवासी बताता है।

सोशल मीडिया पोस्ट पर पुलिस की नजर

इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक व्यक्तियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर बहस तेज कर दी है। चुनावी माहौल के बीच सोशल मीडिया पर राजनीतिक बयान और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस भी आपत्तिजनक या विवादित सामग्री को लेकर शिकायत मिलने पर कार्रवाई कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

ALSO READ: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने CM Yogi Adityanath की तारीफ, बोले “लखनऊ के विकास में सीएम योगी का सबसे बड़ा सहयोग

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...