Posted inक्रिकेट, न्यूज

99 पर शतक से चूके तिलक वर्मा, फिर भी मचा दिया तहलका—अब टीम इंडिया में होगी एंट्री?

Tilak Varma
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय क्रिकेट के युवा स्टार तिलक वर्मा (Tilak Varma) इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। दलीप ट्रॉफी 2026 में लगातार दमदार प्रदर्शन के बाद तिलक वर्मा ने टेस्ट क्रिकेट के लिए भी अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। साउथ जोन की कप्तानी कर रहे तिलक ने फाइनल में 99 रन की बेहतरीन पारी खेली,

लेकिन शतक से सिर्फ एक रन पहले आउट हो गए। यह प्रदर्शन इसलिए खास है क्योंकि इससे पहले दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भी तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने पहली पारी में नाबाद 116 रन बनाए और दूसरी पारी में नाबाद 51 रन की पारी खेलकर साउथ जोन को जीत दिलाई थी।

Tilak Varma 99 रन की पारी ने फिर खींचा ध्यान

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में साउथ जोन मुश्किल में था, लेकिन तिलक वर्मा ने मोर्चा संभालते हुए 99 रन बनाए। उनकी पारी ने टीम को संकट से बाहर निकालने की कोशिश की, हालांकि साउथ जोन की पूरी टीम 336 रन पर सिमट गई।

तिलक वर्मा (Tilak Varma) के लिए सबसे बड़ा अफसोस यही रहा कि वह लगातार दूसरी शानदार पारी के बाद शतक पूरा नहीं कर सके। इसके बावजूद उनकी बल्लेबाजी ने दिखाया कि वह लाल गेंद के क्रिकेट में भी धैर्य और लंबी पारी खेलने की क्षमता रखते हैं।

अफगानिस्तान T20I से पहले भी बड़ी भूमिका

तिलक वर्मा (Tilak Varma) फिलहाल टीम इंडिया के T20I सेटअप का अहम हिस्सा हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए उन्हें उपकप्तान बनाया गया है। यह सीरीज 13, 15 और 17 सितंबर को दिल्ली में खेली जाएगी। दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद अब तिलक वर्मा के सामने अगली चुनौती T20I क्रिकेट होगी।

Tilak Varma को मिला सकता है टेस्ट प्रारुप में मौका

हालांकि वह टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं और उनका मौजूदा रेड-बॉल प्रदर्शन इस दावे को मजबूत करता है। अगर तिलक इसी तरह लगातार रन बनाते रहे, तो आने वाले समय में Team India के टेस्ट सेटअप में उनके लिए दरवाजा खुल सकता है। फिलहाल 99 रन की यह पारी उनके शानदार फॉर्म की एक और बड़ी मिसाल बन गई है।

ALSO READ : Duleep Trophy 2026 में चमके ये 3 खिलाड़ी, अब New Zealand Test Tour का मिल सकता है टिकट

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...