दलीप ट्रॉफी 2026 में कई भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। खासकर ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेले गए फाइनल में कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर Team India में वापसी का दावा मजबूत किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट दौरे और India A के न्यूजीलैंड दौरे को देखते हुए इन खिलाड़ियों की दावेदारी अब और मजबूत हो गई है।
ईशान किशन ने ठोका Duleep Trophy में सबसे मजबूत दावा
दलीप ट्रॉफी 2026 में इशान किशन (Ishan Kishan) का प्रदर्शन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। ईस्ट जोन के कप्तान इशान ने फाइनल में शानदार 270 रन की पारी खेली। इस पारी ने न सिर्फ ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि इशान ने एक बार फिर साबित किया कि वह लंबे फॉर्मेट में भी बड़ी पारी खेलने की क्षमता रखते हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन के इस प्रदर्शन के बाद उनकी Team India में टेस्ट वापसी की चर्चा तेज हो गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें मौका मिलने की संभावना पर अब चयनकर्ताओं की नजर जरूर होगी।
अभिमन्यु ईश्वरन ने भी दिखाई मजबूत बल्लेबाजी
दूसरा नाम अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) का है। ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए उन्होंने फाइनल में 72 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इससे पहले भी घरेलू क्रिकेट में उनका अनुभव और लगातार रन बनाने की क्षमता उन्हें टेस्ट टीम के लिए उपयोगी विकल्प बनाती रही है। अगर चयनकर्ता न्यूजीलैंड की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए India A या टेस्ट टीम के लिए बल्लेबाजी विकल्प तलाशते हैं, तो ईश्वरन की दावेदारी नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा।
मोहम्मद शमी की गेंदबाजी ने फिर खींचा ध्यान
तीसरा बड़ा नाम मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का है। दलीप ट्रॉफी फाइनल में शमी ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी फिटनेस और लय का मजबूत संकेत दिया। उनके अनुभव को देखते हुए न्यूजीलैंड दौरे के लिए वह बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। न्यूजीलैंड की तेज और उछाल वाली परिस्थितियों में शमी का अनुभव टीम इंडिया के लिए बड़ा हथियार बन सकता है। हालांकि अंतिम फैसला चयनकर्ताओं का होगा, लेकिन Duleep Trophy 2026 ने इन तीनों खिलाड़ियों की दावेदारी जरूर मजबूत कर दी है। अब देखना होगा कि New Zealand Test Tour के लिए इनमें से किन खिलाड़ियों को टिकट मिलता है।
ALSO READ : Asian Games 2026: Team India की फाइनल टीम आई सामने, ये 15 खिलाड़ी जाएंगे जापान
