Posted inक्रिकेट, न्यूज

फाइनल जीतने के बावजूद खुश नही हैं कप्तान तिलक वर्मा, सरेआम लगाई 3 खिलाड़ियों को फटकार, वैभव को लेकर कही ये बात

Tilak Varma Post Match IND vs SL Tri Series final
फाइनल जीतने के बावजूद खुश नही हैं कप्तान तिलक वर्मा, सरेआम लगाई 3 खिलाड़ियों को फटकार, वैभव को लेकर कही ये बात
News on WhatsAppJoin Now

तिलक वर्मा (Tilak Varma) की कप्तानी में भारतीय टीम (Team India), श्रीलंका दौरे पर है, जहां भारत और श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) के अलावा अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan National Cricket Team) भी शामिल थी, जहां अफगानिस्तान के 3 मैचों में हार के बाद भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच आज फाइनल मुकाबला दाम्बुला में खेला गया. श्रीलंका के टीम ने टॉस जीता और भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था.

भारतीय टीम ने बेहद शानदार बल्लेबाजी की और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) एवं तिलक वर्मा (Tilak Varma) की बदौलत 377 रन बनाए, लेकिन श्रीलंका की टीम सिर्फ 311 रनों पर सिमट गई. भारत ने 66 रनों से मैच जीता और उसके बाद कप्तान तिलक वर्मा ने पोस्ट मैच में बात की, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Tilak Varma ने इस खिलाड़ी को दिया फाइनल जीतने का पूरा श्रेय

भारतीय टीम ने इस श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 377 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 311 रन ही बना सकी, मैच के बाद तिलक वर्मा ने अपने खिलाड़ियों को इस शानदार जीत का श्रेय दिया. तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने पूरी टीम को इस जीत का श्रेय देते हुए कहा कि

“हाँ, बिल्कुल. इस टूर्नामेंट में सभी ने अपना असली जज़्बा दिखाया है, खासकर तब जब हम अफ़गानिस्तान और श्रीलंका से लगातार मैच हार गए थे और वहाँ से, बड़े अंतर से जीतना और मैदान पर वह एटीट्यूड दिखाना शानदार था.”

भारतीय टीम 2 मैचों में लगातार हार के बाद शानदार वापसी की है, इसके बारे में जब तिलक वर्मा से पूछा गया कि इस वापसी का क्या राज था? तो इसका जवाब देते हुए तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने कहा कि

“ ज़रूर, सभी ने अपने-अपने राज्य में घरेलू मैच खेले हैं. इसलिए सभी के पास अनुभव है, और यह बस खेल में आने से ठीक पहले के पल और प्लानिंग की बात है. अगर आप देखें कि हम पावरप्ले में और 10 से 40 ओवर के बीच कैसे खेलते हैं, और फिर हम तेज़ी लाते हैं और आगे बढ़ते हैं, क्योंकि हमें पता है कि हमारे पास डेथ ओवरों में अच्छे बड़े हिटर हैं, और आप जानते हैं कि वैभव और आर्या ने गेम की शुरुआत कैसे की. इसलिए हम जानते हैं कि बीच में हमें उस पार्टनरशिप की ज़रूरत है, और हमने वैसा ही किया है.”

श्रीलंका से फाइनल जीतने के बावजूद खुश नही हैं कप्तान तिलक वर्मा

भारतीय टीम ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन गेंदबाजी से कप्तान तिलक वर्मा कुछ नाराज हैं, भारतीय कप्तान जीत के बावजूद भी अपने गेंदबाजी से खुश नही हैं. भारतीय कप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने कहा कि

“सच कहूँ तो, मुझे लगता है कि प्रदर्शन बहुत अच्छा था, लेकिन बॉलिंग थोड़ी निराशाजनक रही, लेकिन अगर आप देखें, तो हमारे पास बहुत अच्छा बॉलिंग अटैक है, लेकिन ऐसी सीरीज़ में ऐसा हो जाता है, और आप जानते हैं कि हर कोई कितना टैलेंटेड है. इसलिए बॉलिंग में हम उम्मीद के मुताबिक नहीं थे, लेकिन आखिर में नतीजे मायने रखते हैं, तो जब हम जीतते हैं, तो यह अच्छा होता है, लेकिन साथ ही बॉलिंग से भी बहुत कुछ सीखने को मिला है.”

ALSO READ: श्रीलंकाई खिलाड़ियों से लड़ाई की वजह से वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में खेली 94 रनों की पारी? मैन ऑफ द मैच लेते हुए किया बड़ा खुलासा

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...