dd893 17167829373384 1920 1 compressed

 BIGG BOSS: भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन पिछले कई दिनों से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वें लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। इस साल वें चोट के कारण आईपीएल पूरा नहीं खेल पाए थे। वें इस समय जियो सिनेमा के एक चैट शो में नजर आए थे। इस शो के बाद अब उनके ओटीटी BIGG BOSS में भी नजर आने के कयास लगाए जा रहे हैं।

 BIGG BOSS में आ सकते हैं नजर

सामने आई जानकारी के अनुसार, ‘बिग बॉस ओटीटी’ के तीसरे सीजन के लिए एक क्रिकेटर को अप्रोच किया गया है। यह वो क्रिकेटर हैं, जो कभी अपनी मैरिड लाइफ में कंट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में रहे। हम बात कर रहे हैं शिखर धवन की। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार, शिखर धवन को ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ BIGG BOSS के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, यह कन्फर्म नहीं है कि वह शो का हिस्सा होंगे ये नहीं।

वही आपको बता दें कि शिखर धवन अपनी पत्नी आयशा से अलग होने के बाद. सुर्खियों में थे। इसके बाद उनकी पत्नी ने ऑस्ट्रेलिया में अपने पैसे से खरीदी गई तीन संपत्तियों में से 99 प्रतिशत का मालिक बनाने के लिए मजबूर करने का भी आरोप लगाया था। जिसके बाद पूरे देश में यह खबर चर्चा का विषय बनी थी।

भारत के लिए बनाए है हजारों रन

वही अगर हम शिखर धवन के करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 2315 रन दर्ज हैं जिसमें 7 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा वह वनडे क्रिकेट में 6793 और टी20 में 1759 रन बना चुके हैं। वनडे में धवन ने 17 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 11 अर्धशतक दर्ज हैं।

ALSO READ:IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में शामिल होने को तैयार हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा, 25 करोड़ देने को तैयार हैं ये 4 फ्रेंचाइजी

Breaking News: टी20 विश्व कप 2024 से पहले टीम इंडिया के नये कोच बनेंगे गौतम गंभीर, इस दिन संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी!

रिकी पोंटिंग की बड़ी भविष्यवाणी, विराट-रोहित नहीं इस खिलाड़ी को बताया सबसे अहम खिलाड़ी, TEAM INDIA के लिए साबित होगा X फैक्टर