हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2026 (Hong Kong Sixes) में भारतीय टीम (India) का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट में जीत की तलाश कर रही टीम इंडिया को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। पहले पाकिस्तान (Pakistan) ने भारतीय खिलाड़ियों को शिकस्त दी, फिर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने जीत छीन ली। अब इंग्लैंड (England) ने भी बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत को तीन रन से हरा दिया। राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) की तूफानी पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। इस हार के बाद भारतीय टीम अब टूर्नामेंट में 11वें-12वें स्थान के मुकाबले में खेलेगी।
इंग्लैंड ने छह ओवर में खड़ा किया 124 रनों का पहाड़
हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2026 (Hong Kong Sixes) इंग्लैंड के खिलाफ बाउल सेमीफाइनल-2 में भारतीय टीम के कप्तान क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने टॉस के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। मार्टिन एंडरसन (Martin Andersson) ने महज 13 गेंदों में 51 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2026 (Hong Kong Sixes) उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाए। वहीं, एड बर्नार्ड (Ed Barnard) ने 14 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए। इंग्लैंड ने निर्धारित छह ओवर में दो विकेट खोकर 124 रन बना दिए। भारतीय गेंदबाज इस दौरान रन रोकने में पूरी तरह नाकाम नजर आए। भारत के सामने जीत के लिए 125 रनों का मुश्किल लक्ष्य था।
राहुल त्रिपाठी की तूफानी पारी भी नहीं दिला सकी जीत
125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नीतीश राणा (Nitish Rana) केवल चार रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, शशांक सिंह (Shashank Singh) और क्रुणाल पांड्या ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की। राहुल त्रिपाठी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।
उन्होंने केवल 14 गेंदों में नाबाद 56 रन ठोक दिए। उनकी पारी में दो चौके और सात छक्के शामिल रहे। शशांक सिंह ने भी नौ गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि क्रुणाल पांड्या ने सात गेंदों में 28 रनों का योगदान दिया। इसके बावजूद भारतीय टीम छह ओवर में चार विकेट पर 121 रन ही बना सकी और मुकाबला तीन रन से गंवा दिया।
पाकिस्तान और यूएई के बाद इंग्लैंड ने भी हराया
हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2026 (Hong Kong Sixes) भारत की हार का सिलसिला पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुआ था। 30 अक्टूबर को पाकिस्तान ने भारत के 88 रनों के जवाब में 3.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर चार विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद यूएई ने भी भारत को छह विकेट से हराया। उस मुकाबले में भारतीय टीम ने छह ओवर में 94 रन बनाए थे,
लेकिन यूएई ने लक्ष्य महज 4.2 ओवर में हासिल कर लिया। अब इंग्लैंड से हार के बाद भारत को एक नवंबर को बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ 11वें-12वें स्थान के प्लेऑफ में उतरना होगा। लगातार तीन हार के बाद भारतीय टीम के सामने टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ करने की चुनौती है।
