Posted inक्रिकेट, न्यूज

6 6 6 4 4 4..15 चौके 15 छक्के वैभव ने ठोका 175 रन, इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर भारत ने 6वीं बार जीता अंडर-19 विश्व कप

Team India ICC U-19 WORLD CUP 2026 VAIBHAV SURYAVANSHI
6 6 6 4 4 4..15 चौके 15 छक्के वैभव ने ठोका 175 रन, इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर भारत ने 6वीं बार जीता अंडर-19 विश्व कप
News on WhatsAppJoin Now

अंडर-19 विश्व कप 2026 (ICC U-19 World Cup 2026) के फाइनल में आज भारतीय टीम (Team India) का सामना इंग्लैंड की टीम (England Cricket Team) से हुआ, इस फाइनल में दोनों टीमें बिना कोई मैच हारे ही फाइनल में पहुंची थी, लेकिन फाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड से बेहतर खेल दिखाया और भारत के लिए 6वां अंडर-19 विश्व कप ख़िताब अपने नाम कर लिया है.

भारतीय टीम (Team India) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 411 रन बनाए और इंग्लैंड की टीम को मात्र 311 रनों पर आलआउट करके 100 रनों से मैच के साथ विश्व कप का ख़िताब अपने नाम कर लिया है.

वैभव सूर्यवंशी के तूफ़ान में उड़ी इंग्लैंड की टीम

टॉस जीतकर भारतीय टीम (Team India) बल्लेबाजी के लिए उतरी, भारत के लिए आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने पारी की शुरुआत की, लेकिन आरोन सिर्फ 9 रन बनाकर चलते बनें, इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने भारतीय पारी को संभाला. इन दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) 53 रन बनाकर आउट हुए, तब तक वैभव सूर्यवंशी ने शतक ठोका और उसके बाद इस खिलाड़ी ने 55 गेंदों में शतक पूरा करने के बाद 80 गेंदों में 175 रन बनाए.

वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान 15 चौके और 15 छक्के जड़े. 25 ओवरों के बाद जब वैभव सूर्यवंशी आउट हुए तो भारतीय टीम 250 रन बना चुकी थी, इसके बाद भारतीय टीम ने अंतिम 25 ओवरों में 161 रन बनाई और टीम इंडिया ने 411 रन बनाए.

Team India के गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने टेके घुटने

इंग्लैंड की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो इंग्लैंड की शुरुआत शानदार रही, इंग्लैंड के लिए सिर्फ कैलेब फाल्कनर अंत तक लड़ते रहे, उन्होंने 67 गेंदों में 9 चौके और 7 छक्के की मदद से 115 रन बनाए, लेकिन इंग्लैंड की टीम के बल्लेबाज दूसरे छोर से अपना विकेट गंवाते रहे. भारतीय टीम ने इंग्लैंड की पूरी टीम को 40.2 ओवरों में 311 रनों पर समेट दिया.

भारतीय टीम (Team India) ने इसके साथ ही 6वीं बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 का ख़िताब अपने नाम कर लिया है. भारत के लिए आरएस अम्बरीश ने 3 तो कनिष्क चौहान और दीपेश देवेन्द्रन ने 2-2 विकेट झटके, वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे और खिलन पटेल को 1-1 विकेट मिला, जबकि 1 बल्लेबाज रन आउट हुआ.

ALSO READ: WPL 2026: RCB से फाइनल हारने के बाद टूट गई हैं जेमिमा रोड्रिग्स, सीधे तौर पर इन्हें माना फाइनल हार का जिम्मेदार

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...