Posted inक्रिकेट, न्यूज

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में हारकर बाहर होगा भारत, मोहम्मद आमिर ने बताई टीम इंडिया की कमजोरी

Mohammad Amir on Team India ICC T20 WORLD CUP 2026
टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में हारकर बाहर होगा भारत, मोहम्मद आमिर ने बताई टीम इंडिया की कमजोरी
News on WhatsAppJoin Now

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में भारतीय टीम (Team India) अब सुपर 8 में पहुंच चुकी है. भारतीय टीम के साथ ग्रुप 1 में जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम ने जगह बनाई है. अब सुपर 8 में से 2 टीमें ही सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली हैं. सुपर 8 में कुल 8 टीमों ने जगह बनाई है, जिन्हें 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा गया है.

अब पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) में एक अलग ही समीकरण बन रहा है, पाकिस्तानियों का कहना है कि भारतीय टीम (Team India) सुपर 8 में तो पहुंच गई है, लेकिन सेमीफाइनल में जगह नही बना पाएगी. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने भारत को सुपर 8 की ग्रुप 1 की सबसे कमजोर टीम बताया है.

मोहम्मद आमिर के अनुसार सुपर 8 से बाहर होगी Team India

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को आज कल भारत के खिलाफ बेतूके बयान के लिए जाना जाता है. मोहम्मद आमिर ने भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से पहले भारत के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को स्लागर बताया था, वहीं अब मोहम्मद आमिर का मानना है कि भारतीय टीम सुपर 8 से बाहर हो जाएगी.

मोहम्मद आमिर ने GEO TV पर एक शो के दौरान कहा कि

“भारत टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा. पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच को छोड़कर, भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप हर खेल में ध्वस्त हुई है. साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज जिस तरह से खेल रहे हैं, वह किसी भी टीम को हरा सकते हैं.”

भारतीय टीम (Team India) को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम माना जाता है. इस टूर्नामेंट में भारत को फेवरेट के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि पाकिस्तान के खिलाड़ियों का मानना है कि भारतीय टीम, टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो सकती है.

सुपर 8 में इन टीमों से होगा Team India की भिडंत

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की बात करें तो सुपर 8 में भारतीय टीम का सामना अपने पहले मैच में 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका की टीम से होगा. वहीं भारतीय टीम अपना दूसरा मैच चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने वाली है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच ये मैच 26 फरवरी को होगा.

इसके बाद भारतीय टीम का सामना 2 बार की विश्व कप विजेता टीम वेस्टइंडीज से होगा, भारत और वेस्टइंडीज के बीच ये मैच 1 मार्च को होगा. भारतीय टीम इन 3 में से कोई भी 2 मैचों में बड़े अंतर से जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बना सकती है.

ALSO READ: भारत नही पाकिस्तान जीतने वाला है आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ख़िताब, औसत दर्जे के प्रदर्शन के बावजूद बन रहा ये समीकरण

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...