Team India vs USA: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. टी20 विश्व कप 2026 से पहले मैच में भारतीय टीम (Team India) का सामना यूएसए की टीम (United States National Cricket Team) से होगा. यूएसए की टीम भारत पहुंच चुकी है. आज यूएसए की टीम ने इंडिया ए की टीम ए साथ अभ्यास मैच खेला और इस मैच में यूएसए की टीम को 38 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा.
इंडिया ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 238 रन बनाए और यूएसए की टीम को मात्र 200 रनों पर आलआउट कर दिया. भारतीय टीम (Team India) के लिए इस मैच में एन जगदीशन (Narayan Jagadeesan) ने शतकीय पारी खेली.
इंडिया ए ने सिर्फ 3 विकेट गंवाकर बनाए 238 रन
यूएसए की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत के लिए प्रियांश आर्या और एन जगदीशन ने पारी की शुरुआत की, पहले विकेट के लिए इन दोनों के बीच 43 रनों की साझेदारी हुई, प्रियांश आर्या ने 13 गेंदों में 28 रन बनाए. इसके बाद नारायण जगदीशन और तिलक वर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई, भारत को दूसरा झटका तिलक वर्मा के रूप में लगा. तिलक वर्मा 24 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 38 रन बनाने में सफल रहे.
इसके बाद तीसरे विकेट के लिए एक बार फिर एन जगदीशन और कप्तान आयुष बदोनी के बीच हुई, इन दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई. 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर नारायण जगदीशन का विकेट गिरा, लेकिन तब तक वो शतक जड़ चुके थे. एन जगदीशन ने इस दौरान 55 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्के की मदद से 104 रनों की पारी खेली.
वहीं अंत में आयुष बदोनी ने 26 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 60 रन बनाकर नाबाद लौटे. रियान पराग भी 2 गेंदों में 2 रन बनाकर नाबाद रहे और भारतीय टीम इन खिलाड़ियों की बदौलत 20 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 238 रन बनाए और 239 रनों का लक्ष्य यूएसए की टीम के सामने रखा.
Team India के गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तो की तरह बिखरी यूएसए
यूएसए की टीम ने भारतीय गेंदबाजों के सामने अंत तक लड़ाई लड़ी, लेकिन वो सीमा रेखा को पार नही कर सके. यूएसए के कुछ बल्लेबाजों के अलावा बाकि का प्रदर्शन कुछ खास नही रहा. यूएसए के लिए एंड्रीज़ गूस ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 31 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 44 रनों की बेहतरीन पारी खेली.
इसके अलावा भारतीय मूल के बल्लेबाज कृष्णा मूर्ति ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 41 रन ठोंक दिए. शुभम रंजाने ने 28, हरमीत सिंह ने 25 और मोहम्मद मोहसिन ने 21 रन बनाए. इसके अलावा यूएसए की टीम ने अंत तक लड़ाई लड़ी और 200 रनों के आंकड़े को छुआ, लेकिन उन्होंने 19.4 ओवरों में ही आलआउट हो गई. भारत ने इस मैच को 38 रनों से जीता.
भारत (Team India) के लिए रवि बिश्नोई ने 3, खलील अहमद और नमन धीर ने 2-2 विकेट झटके, वहीं आयुष शर्मा, तिलक वर्मा और कप्तान आयुष बदोनी को 1-1 विकेट मिला.
ALSO READ: पाकिस्तान के बॉयकॉट पर आख़िरकार बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी, कहा “अगर पाकिस्तान ने 15 का मैच….
