Posted inक्रिकेट, न्यूज

RCB, GT, DC और SRH के 5 खिलाड़‍ियों को टीम इंडिया से आ सकता है बुलावा, चार को डेब्यू का मिलेगा मौका!

Team India BCCI
RCB, GT, DC और SRH के 5 खिलाड़‍ियों को टीम इंडिया से आ सकता है बुलावा, चार को डेब्यू का मिलेगा मौका!
News on WhatsAppJoin Now

Team India: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के अब तक 30 मैच खेले जा चुके हैं और अब टूर्नामेंट तेजी से अंत की ओर बढ़ रहा है, आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम (Team India) को अफगानिस्तान, आयरलैंड और इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ खेलना है. भारतीय टीम (Team India) का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है. ऐसे में भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को भी आईपीएल 2026 के प्रदर्शन के आधार पर मौका दिया जा सकता है.

आईपीएल 2026 में कई युवा भारतीय खिलाड़ी छाए हुए हैं. इन युवा खिलाड़ियो में से 4 खिलाड़ियों को आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया (Team India) से बुलावा आ सकता है और इन्हें डेब्यू का मौका मिल सकता है.

इन 5 खिलाड़ियो को आ सकता है Team India से बुलावा

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक र‍िपोर्ट के अनुसार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाजों और स्पिनरों पर चयनकर्ता की नजर है और अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ टेस्ट में कुछ नए खिलाड़ियों को पहली बार टीम में जगह मिल सकती है. इसमें पांच नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें चार अनकैप्ड हैं.

सभी पांचों ख‍िलाड़ी इस समय आईपीएल 2026 का हिस्सा है. गुजरात टाइंस के गेंदबाज गुरनूर बरार और बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया है. हालांकि इस आईपीएल में अभी तक दोनों को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.

ये दोनों ही ‘इंडिया ए’ टीम का हिस्सा रहे हैं और अगर वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से जगह खाली होती है, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के देवदत्त पडिक्कल, दिल्ली कैप‍िटल्स के आकिब नबी और सनराइजर्स हैदराबाद के हर्ष दुबे के साथ इन्हें भी टीम की योजनाओं में शामिल किया जा सकता है.

BCCI ने कही ये बात

सोर्स का कहना है कि चयन समिति के बारे में एक बात साफ है. वे शायद ही कभी जल्दबाजी करते हैं. यह कोई राज नहीं है कि गुरनूर और मानव ने बहुत प्रभावित किया है और हर्ष, औकिब और देवदत्त ने भी. यह सब थिंकटैंक और मेडिकल टीम के बीच होने वाली चर्चाओं पर निर्भर करेगा, क्योंकि यहां संसाधनों का सही इस्तेमाल ही सबसे अहम होगा.

पडिक्कल को छोड़कर बाकी चारों ख‍िलाड़‍ियों को टीम इंडिया (Team India) के लिए डेब्यू का इंतजार है. पडिक्कल ने 2021 में श्रीलंका के ख‍िलाफ टी20 मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद 2024 में उन्होंने इंग्लैंड के ख‍िलाफ टेस्ट में किया था. हालांकि डेब्यू के बाद से वो भारत के लिए सिर्फ दो टेस्ट और दो टी20 मैच ही खेल पाए. यानी वो 2024 के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर हैं.

ALSO READ: हार्दिक पंड्या ने अब किया खुलासा बताया GT के खिलाफ लाइव मैच में क्यों लगाई थी तिलक वर्मा को फटकार

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...