Posted inक्रिकेट, न्यूज

जिम्बाब्वे-वेस्टइंडीज को हराकर भी सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी टीम इंडिया, बन रहे कुछ ऐसे समीकरण

IND vs SA Team India West Indies
जिम्बाब्वे-वेस्टइंडीज को हराकर भी सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी टीम इंडिया, बन रहे कुछ ऐसे समीकरण
News on WhatsAppJoin Now

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर 8 में भारतीय टीम (Team India) का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. भारतीय टीम ने इस टी20 विश्व कप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि सुपर 8 के पहले ही मैच में टीम इंडिया ने निराश किया. भारतीय टीम को अब सुपर 8 में 2 मैच और खेलने हैं, लेकिन इन दोनों मैचों में जीत के बावजूद टीम इंडिया बाहर हो सकती है.

भारतीय टीम (Team India) को अपने अंतिम दोनों मैचों में हर हाल में जीत करना होगा, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कम है.

वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को हराया तो फंसेगा पेंच

ग्रुप 1 की सभी 4 टीमों ने 1-1 मैच खेल लिया है. पहले मैच में साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) ने जीत हासिल की, वहीं दूसरे मैच में वेस्टइंडीज की टीम (West Indies Cricket Team) जीत हासिल कर चुकी है. नेट रनरेट के आधार पर वेस्टइंडीज की टीम टॉप पर है, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे नंबर पर है, वहीं भारतीय टीम (Team India) तीसरे स्थान पर है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम चौथे स्थान पर है.

अब अगर वेस्टइंडीज की टीम ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया और भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को शिकस्त दी तो तीनों टीमों के 4-4 अंक हो जायेंगे, ऐसे में जिन 2 टीमों का नेट रनरेट सबसे ज्यादा होगा वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेंगी.

अब Team India को करना होगा ये काम

अब अगर भारतीय टीम (Team India) को सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करनी है, तो उसे हर हाल में अपने दोनों मैचों में जीत हासिल करनी है. वहीं टीम इंडिया की कोशिस होगी कि अपने दोनों ही मैचों में भारतीय टीम को बड़े अंतर से जीत हासिल करना होगा. वहीं उसके बाद बाकि टीमों के परिणाम पर निर्भर नही रहना होगा.

हालांकि अगर ऐसा नही होता है, तो टीम इंडिया को उम्मीद करनी होगी कि वो अपने दोनों मैच जीते और साउथ अफ्रीका की टीम अपने बाकि 2 मैचों में जीत हासिल करें. ऐसे में साउथ अफ्रीका की टीम के 6 अंक हो जायेंगे वो टॉप पर होगी, वहीं भारतीय टीम 4 अंको के साथ दूसरे स्थान पर होगी, जबकि वेस्टइंडीज की टीम के पास 2 अंक होंगे, जबकि जिम्बाब्वे की टीम का खाता नही खुलेगा और वो चौथे स्थान पर होगी.

ALSO READ: अफ्रीका से मिली हार के बावजूद टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल खेलेगा भारत, बस करने होंगे ये 2 काम

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...